Skip to main content

श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत प्रेस क्लब पर सभा संपन्न हुई इस हड़ताल में विभिन्न संगठनों के 600 से ज्यादा साथी हड़ताल पर थे,सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के मद्देनजर सीहोर रेलवे स्टेशन पर व्यापक भीड़ प्रबंधन व्यवस्था,'रतलाम में विवाह समारोह: आठवें वचन से परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश',रतलाम में 'सिलसिला एवं तलाशे जौहर' कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न,2027 की जनगणना देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी,स्टार 11, जवाहर और इंडियन गोल्ड रिलायबल ने दर्ज की जीत,जल अर्पण दिवस मनाया गया,प्रतिभावान छात्रों का सम्मान,लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय,पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

स्टार 11, जवाहर और इंडियन गोल्ड रिलायबल ने दर्ज की जीत

स्टार 11, जवाहर और इंडियन गोल्ड रिलायबल ने दर्ज की जीत
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

दो बत्ती स्थित नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा रतलाम ट्रॉफी 2026 में बुधवार को खेले गए मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।
आज गुरुवार के मुख्य अतिथि जैन समाज रत्न एवं राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन विजय मेहता, समाजसेवी एवं डीपी के फाउंडर अरविंद कटारिया, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, अनिल बोहरा एवं सुनील लूनिया रहे। दूसरे मैच के दौरान निमिष व्यास एवं गौरव अजमेर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अतिथियों का स्वागत आयोजक अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन ‘लाला’, संयोजक सुशील संघवी एवं मंडल सदस्यों द्वारा मोतियों की माला एवं दुपट्टा पहनाकर किया गया। समिति की ओर से स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।
पहला मैच: स्टार 11 की 5 विकेट से जीत
पहला मुकाबला श्री 11 एवं स्टार 11 के बीच खेला गया। श्री 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। जवाब में स्टार 11 ने 7.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 99 रन बनाते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मोहित सिंह बुंदेला को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं अभिषेक चौहान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।
दूसरा मैच: जवाहर की 49 रन से शानदार जीत
दूसरा मुकाबला जवाहर और मां अंबे के बीच हुआ। जवाहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मां अंबे की टीम 9.3 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन ही बना सकी।
जवाहर ने 49 रन से जीत दर्ज की। भिंडर को मैन ऑफ द मैच एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा सुशांत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।
तीसरा मैच: इंडियन गोल्ड रिलायबल की 33 रन से जीत
तीसरा मुकाबला इंडियन गोल्ड रिलायबल और एमपी पुलिस के बीच खेला गया। इंडियन गोल्ड रिलायबल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन बनाए। जवाब में एमपी पुलिस की टीम निर्धारित ओवरों में 74 रन ही बना सकी।
इंडियन गोल्ड रिलायबल ने 33 रन से जीत दर्ज की। साकिब खान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
गुरुवार को सेमीफाइनल की होड़
गुरुवार को दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनके विजेता सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगे।
1.अंबर क्रिकेट क्लब बनाम स्टार 11
2.सुखेड़ा स्पार्टन बनाम शेरनी 11


पहले मैच में अंबर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। स्टार 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाए।


आयोजन समिति रही सक्रिय
आयोजन में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन ‘लाला’, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प साखला, वसीम खान, सोहन कटारिया, कुंदन बन्ना, सुनील राठौड़, रवि सेन, बलवंत सिंह गोयल, मुकेश व्यास, तन्मय राठौड़, किशन सोनी, अजय सोनी, जतीन उपाध्याय, अक्षत उपाध्याय, मोनू मराठा, अंकित परासिया, रुद्र शर्मा, मोनू पड्या, कमल मेनी काका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी समिति सदस्य, ओम जाट,पीयूष कप्तान एवं हितेश बरमेचा ने दी।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बैंगलोर की सुप्रसिद्ध डॉ बरखा भट्ट द्वारा मुंह के कैंसर पर व्याख्यान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री चैतन्य काश्यप ने सौंपा प्रमाण पत्र, कलेक्टर मीशासिंह एवं एसपी अमितकुमार भी रहे उपस्थित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
26 जनवरी से समस्त शैक्षणिक संस्थानो में सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होगी.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने शिव-शक्ति हनुमत महायज्ञ में प्राप्त किया गुरूजनों का आशीर्वाद.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत प्रेस क्लब पर सभा संपन्न हुई इस हड़ताल में विभिन्न संगठनों के 600 से ज्यादा साथी हड़ताल पर थे.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के मद्देनजर सीहोर रेलवे स्टेशन पर व्यापक भीड़ प्रबंधन व्यवस्था.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
'रतलाम में विवाह समारोह: आठवें वचन से परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश'.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय.

श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत प्रेस क्लब पर सभा संपन्न हुई इस हड़ताल में विभिन्न संगठनों के 600 से ज्यादा साथी हड़ताल पर थे,सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के मद्देनजर सीहोर रेलवे स्टेशन पर व्यापक भीड़ प्रबंधन व्यवस्था,'रतलाम में विवाह समारोह: आठवें वचन से परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश',रतलाम में 'सिलसिला एवं तलाशे जौहर' कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न,2027 की जनगणना देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी,स्टार 11, जवाहर और इंडियन गोल्ड रिलायबल ने दर्ज की जीत,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"