Skip to main content

14 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार वाहन रवाना,रतलाम–उज्जैन भोपाल के लिये नया शॉर्ट रूट की सौगात पर डॉ.मोहन यादव का आभार,स्व. गायत्री शर्मा की स्मृति में जिला चिकित्सालय को सामग्री प्रदान,अनुनाद द्वारा 12 मार्च से ग्यारह दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर,81वीं जयंती पर रतलाम मंडी में गूंजे माधवराव सिंधिया अमर रहे के नारे,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाब चक्कर में संगीत संध्या का आयोजन,नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को, संपत्तिकर एवं जलकर बकायादारों को अधिभार में छूट,शीतला सप्तमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा,गौशाला से टीना को हो रही 5 लाख से अधिक वार्षिक आय

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

रतलाम–उज्जैन भोपाल के लिये नया शॉर्ट रूट की सौगात पर डॉ.मोहन यादव का आभार

रतलाम–उज्जैन भोपाल के लिये नया शॉर्ट रूट की सौगात पर डॉ.मोहन यादव का आभार
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम से उज्जैन के बीच कम दूरी का नया मार्ग बनने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। रतलाम जिले के ग्रामीण अंचल को उज्जैन के समीप ग्राम नईखेड़ी की सीमा से जोड़ने के प्रस्ताव को सिद्धांततः स्वीकृति इस महत्वपूर्ण निर्णय की द्योषणा करने पर मध्यप्रदेश के यशस्‍वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति रतलाम की जनता ने आभार व्यक्त किया है।

हाल ही में नागदा–खाचरौद क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री दिलीप सिंह गुर्जर द्वारा प्रस्तावित रतलाम–खाचरौद फोरलेन मार्ग को नागदा तक बढ़ाने की मांग से संबंधित प्रकाशित समाचार के संदर्भ में सृजन भारत द्वारा रतलाम से उज्जैन के बीच एक नए एलाइन्मेंट का शॉर्ट रूट प्रस्तावित किया गया था, जिसमें गंभीर नदी तथा रेलमार्ग के ऊपर नया पुल बनाकर एक वैकल्पिक संपर्क मार्ग विकसित करने का सुझाव दिया गया था। जिसमे कहा था कि आगामी सिंहस्थ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थयात्रियों को आवागमन में सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही रतलाम और उज्जैन के बीच स्थित आंतरिक ग्रामीण क्षेत्रों को भी नया और सुगम संपर्क मार्ग प्राप्त होगा।

दिनांक 30जनवरी 2026 को प्रस्तुत इस प्रस्ताव पर त्वरित निर्णय लेते हुए सर्वे कराया गया जिसके अनुसार रतलाम से उज्जैन की दूरी 115 किलोमीटर से घटकर लगभग 74 किलोमीटर रह जाएगी। इससे न केवल यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, बल्कि रतलाम से भोपाल जाने वाले यात्रियों को भी समय की बचत का दूरगामी लाभ मिलेगा।

हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इस नए मार्ग की घोषणा किए जाने पर सृजन भारत ने इसे रतलाम जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौगात बताया है। संयोजक अनिल झालानी ने रतलाम के नागरिकों एवं ग्रामीणों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि यह मार्ग क्षेत्रीय विकास, व्यापार और पर्यटन को भी नई गति प्रदान करेगा।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में




ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को, संपत्तिकर एवं जलकर बकायादारों को अधिभार में छूट.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय जागरूकता विषयक परिचर्चा.
ip is from remote address-216.73.216.4