Skip to main content

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया,ग्रीष्मकाल में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए विशेष पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया बरबड़ हनुमान मेला क्षेत्र का निरीक्षण, मेले में होंगे नए आयोजन,नवरात्रि पर सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन,नवरात्रि के पावन पर्व पर वासुकीनाथ बाबा का दिव्य अभिषेक,रतलामी सेव का नाम ही नहीं ,काम भी विश्व स्तरीय हो-मंत्री श्री काश्यप,मंत्री श्री काश्यप ने किया ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक का स्थानीय विमोचन,हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ ने कहा - जैनत्व सभी धर्मों का मूल,जनवादी लेखक संघ का आयोजन,नमाज के बाद अनजुमन के इमाम हाफिज आमिर साहब का किया सम्मान, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

ग्रीष्मकाल में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए विशेष पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग

ग्रीष्मकाल में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए विशेष पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम। ग्रीष्मकाल के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रतलाम–चंद्रावतीगंज मार्ग से नीमच से डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर) तक विशेष ग्रीष्मकालीन पैसेंजर ट्रेन संचालित किए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में पश्चिम रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य श्री दिलीप पाटनी ने महाप्रबंधक, पश्चिम रेलवे एवं रतलाम रेल मंडल प्रबंधक को पत्र लिखकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है।
श्री पाटनी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि रतलाम जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन से चंद्रावतीगंज होते हुए इंदौर के लिए ग्रीष्मकाल में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। वर्तमान में संचालित डेमू ट्रेन सेवाएं इस बढ़ते दबाव के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सुझाव दिया कि नीमच से प्रातःकाल विशेष ग्रीष्मकालीन पैसेंजर ट्रेन चलाई जाए, जो सुबह 7:30 बजे रतलाम पहुंचे तथा लगभग 10:00 बजे इंदौर पहुंचे। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन इंदौर से शाम करीब 6:00 बजे रवाना होकर चंद्रावतीगंज होते हुए रतलाम पहुंचे।
श्री पाटनी ने यह भी बताया कि डेमू रैक की लंबे समय से कमी बनी हुई है, इसलिए इस प्रस्तावित विशेष ट्रेन का संचालन आईसीएफ कोच के माध्यम से किया जाना अधिक व्यावहारिक रहेगा, क्योंकि पश्चिम रेलवे के पास इन कोचों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने शीघ्र ही इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की है।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीष्मकाल में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए विशेष पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने किया बरबड़ हनुमान मेला क्षेत्र का निरीक्षण, मेले में होंगे नए आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री श्री काश्यप ने किया ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक का स्थानीय विमोचन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित प्राणाहुति पर केन्द्रीत ध्यान सत्र का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नमाज के बाद अनजुमन के इमाम हाफिज आमिर साहब का किया सम्मान, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीष्मकाल में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए विशेष पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने किया बरबड़ हनुमान मेला क्षेत्र का निरीक्षण, मेले में होंगे नए आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री श्री काश्यप ने किया ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक का स्थानीय विमोचन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित प्राणाहुति पर केन्द्रीत ध्यान सत्र का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नमाज के बाद अनजुमन के इमाम हाफिज आमिर साहब का किया सम्मान, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद.
ip is from remote address-216.73.216.211