Skip to main content

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया,ग्रीष्मकाल में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए विशेष पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग,महापौर प्रहलाद पटेल ने किया बरबड़ हनुमान मेला क्षेत्र का निरीक्षण, मेले में होंगे नए आयोजन,नवरात्रि पर सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन,नवरात्रि के पावन पर्व पर वासुकीनाथ बाबा का दिव्य अभिषेक,रतलामी सेव का नाम ही नहीं ,काम भी विश्व स्तरीय हो-मंत्री श्री काश्यप,मंत्री श्री काश्यप ने किया ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक का स्थानीय विमोचन,हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ ने कहा - जैनत्व सभी धर्मों का मूल,जनवादी लेखक संघ का आयोजन,नमाज के बाद अनजुमन के इमाम हाफिज आमिर साहब का किया सम्मान, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पाइप लाइन विभाग, द्वारा कोयली-रतलाम पाइपलाइन की सुरक्षा तैयारियों का आकलन करने हेतु 23 मार्च को ग्राम बिबडोद रतलाम में पाइपलाइन के 247 किलोमीटर (चेनाज) बिंदु पर ऑफ-साइट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान तेल रिसाव की आपात स्थिति का अभ्यास किया गया। सूचना प्राप्त होते ही सहायक प्रबंधक एवं उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का त्वरित आकलन किया। टीम द्वारा क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर उसे सुरक्षित किया गया तथा आसपास उपस्थित ग्रामीणों एवं कामगारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया।

प्राथमिक उपचार प्रदान करने के पश्चात घायल व्यक्ति को निकटतम अस्पताल भेजा गया। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने भी समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, फायर ब्रिगेड, एस डी ई आर एफ एवं इंडियन ऑयल की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा उत्कृष्ट समन्वय और तत्परता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि माकड्रील निरंतर करते रहना चाहिए, इससे आपदा की तैयारियो एवं संसाधनों का निरंतर अभ्यास होता है। जिससे आपदा के समय क्विक रिस्पांस एवं आपसी समन्वय से राहत कार्य आसानी से करने मे मदद मिलती है। मॉकड्रिल डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड रोशनी बिलवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पाइपलाइन सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों एवं आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया। अंत में सभी विभागों एवं सहयोगी टीमों को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कार्यकर्ताओं से सदेव जुडी रहती है भाजपा:- जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने भजन-फाग गीतों पर किया नृत्य, सैकड़ों समाजजन रहे उपस्थित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीष्मकाल में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए विशेष पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने किया बरबड़ हनुमान मेला क्षेत्र का निरीक्षण, मेले में होंगे नए आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंत्री श्री काश्यप ने किया ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ पुस्तक का स्थानीय विमोचन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित प्राणाहुति पर केन्द्रीत ध्यान सत्र का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नमाज के बाद अनजुमन के इमाम हाफिज आमिर साहब का किया सम्मान, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद.
ip is from remote address-216.73.216.211