समर कैंप 2026: बच्चों के लिए सीख और मस्ती का अनोखा संगम भेविन माइंड स्कूल में 5 से 12 मई तक आयोजित
सवांददाता
भेविन माइंड स्कूल ने बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों को मजेदार और यादगार बनाने हेतु समर कैंप 2026 का आयोजन किया है। यह कैंप 5 मई से 12 मई तक चलेगा और प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा।
कैंप में विद्यार्थियों के लिए कई रोचक गतिविधियाँ रखी गई हैं, जिनमें योगा, एरोबिक्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस और सिंगिंग शामिल हैं। इसके अलावा आउटडोर और इनडोर गेम्स के साथ-साथ हेल्दी स्नैक्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह कैंप नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए खुला रहेगा। विशेष आकर्षण के रूप में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और सरप्राइज़ गिफ्ट्स भी दिए जाएंगे।महत्वपूर्ण बात यह है कि यह समर कैंप केवल भेविन माइंड स्कूल के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य विद्यालयों के इच्छुक छात्र भी इसमें भाग ले सकते हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को सीखने, फिटनेस और मनोरंजन का संतुलित अनुभव प्रदान करना है।
































