Skip to main content

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बाल चिकित्सालय रतलाम में किया गया,रतलाम रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल का 40 वाँ पद ग्रहण समारोह,रतलाम प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों से की वन-टू-वन चर्चा, संगठन की एकजुटता पर दिया जोर,आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में आरपीएफ ग्राउंड में किया गया वृक्षारोपण,भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा 16 जुलाई को,रेडक्रॉस सोसायटी की अपील : 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएं,रतलाम मे मानसून की दस्तक, लेकिन बारिश का इंतज़ार जारी,पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बैठक की गई,शासकीय सांदीपनि विद्यालय जावरा ने लहराया परचम, देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अर्जित की विशिष्ट उपलब्धि,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में आरपीएफ ग्राउंड में किया गया वृक्षारोपण

आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में आरपीएफ ग्राउंड में किया गया वृक्षारोपण
 |  न्यूज़ डेस्क

आगामी मानसून के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार के निर्देशन में आरपीएफ ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री भजन लाल मीना की ओर से यह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान होने वाली पर्याप्त वर्षा से लगाए गए पौधों के शीघ्र विकसित होने की संभावना रहती है, जिससे भविष्य में हरित आवरण बढ़ेगा और पर्यावरण अधिक स्वच्छ एवं संतुलित बनेगा।
मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया, ताकि वृक्षारोपण अभियान अपने उद्देश्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सके। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के पर्यावरण संरक्षण संबंधी अभियान आयोजित कर हरित, स्वच्छ एवं सतत् पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा; राम मंदिर चंदा मामले पर भी रखी बात .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में आरपीएफ ग्राउंड में किया गया वृक्षारोपण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रेडक्रॉस सोसायटी की अपील : 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएं .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय सांदीपनि विद्यालय जावरा ने लहराया परचम, देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अर्जित की विशिष्ट उपलब्धि .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद .