Skip to main content

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बाल चिकित्सालय रतलाम में किया गया,रतलाम रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल का 40 वाँ पद ग्रहण समारोह,रतलाम प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों से की वन-टू-वन चर्चा, संगठन की एकजुटता पर दिया जोर,आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में आरपीएफ ग्राउंड में किया गया वृक्षारोपण,भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा 16 जुलाई को,रेडक्रॉस सोसायटी की अपील : 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएं,रतलाम मे मानसून की दस्तक, लेकिन बारिश का इंतज़ार जारी,पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बैठक की गई,शासकीय सांदीपनि विद्यालय जावरा ने लहराया परचम, देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अर्जित की विशिष्ट उपलब्धि,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

रतलाम प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों से की वन-टू-वन चर्चा, संगठन की एकजुटता पर दिया जोर

सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा; राम मंदिर चंदा मामले पर भी रखी बात
 |  न्यूज़ डेस्क

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को झाबुआ प्रवास पर जाते समय रतलाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने संगठन की मजबूती और कांग्रेस की एकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी सीट सुनिश्चित करेगी।
राम मंदिर चंदा प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी घर-घर जाकर कथित "चंदा चोरों" के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा, "मैं स्वयं अपने घर पर 'चंदा चोर संगठन का प्रवेश निषेध' का बैनर लगाऊंगा और जो भी इस अभियान से जुड़ना चाहता है, वह भी अपने घर पर ऐसा बैनर लगा सकता है।"
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत, श्री राम चौधरी,लक्की शुक्ला, कमरुद्दीन कछवाया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, रजनीकांत व्यास, कांग्रेस पार्षद नासिर कुरेशी, वहीद शेरानी, वसीम शेरानी, महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्षद यास्मीन शेरानी, मनीषा व्यास, मीनाक्षी सेन, नीलोफर खान, कविता महावर, हिना शेख, अमर सिंह शेखावत, बसंत पड़्या, राकेश झालानी, सतीश पुरोहित, राजीव रावत, प्रदीप राठौड़, राजकुमार जैन, शांतु गवली, विनय उपाध्याय, राजेश बोहरा, रामचंद्र धाकड़, रमेश पोरवाल, शाकिर अंसारी, हितेश पेमाल, शैलेंद्र अठाना, भरत सेन, इक्का बेलुत, वीरपाल सिंह, पार्षद सलीम बागवान, हसमतुल्लाह शेख, हरविंदर सिंह, रामचंद्र बैरागी, युसूफ शाह, साजिद कुरैशी, शांतिलाल छापरी, किशन दादा सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा; राम मंदिर चंदा मामले पर भी रखी बात .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में आरपीएफ ग्राउंड में किया गया वृक्षारोपण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रेडक्रॉस सोसायटी की अपील : 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएं .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय सांदीपनि विद्यालय जावरा ने लहराया परचम, देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अर्जित की विशिष्ट उपलब्धि .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद .