Skip to main content

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न,सहकारी ध्वज फहराकर सहकारी सप्ताह का शुभारंभ,रिंगनोद में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,सर्पदंश के लिए एडवाइजरी झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल पहुंचें: सर्पदंश पर स्वास्थ्य विभाग की अपील,पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बाल चिकित्सालय रतलाम में किया गया,रतलाम रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल का 40 वाँ पद ग्रहण समारोह,रतलाम प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों से की वन-टू-वन चर्चा, संगठन की एकजुटता पर दिया जोर,आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में आरपीएफ ग्राउंड में किया गया वृक्षारोपण,भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा 16 जुलाई को,रेडक्रॉस सोसायटी की अपील : 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएं

सहकारी ध्वज फहराकर सहकारी सप्ताह का शुभारंभ

सहकारी ध्वज फहराकर सहकारी सप्ताह का शुभारंभ
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 29 जून। प्रदेशभर में 29 जून से 5 जुलाई तक सहकारी सप्ताह के अंतर्गत विविध आयोजन किए जाएंगे। इस सप्ताह का उद्देश्य जमीनी स्तर पर सहकारिता की भावना को मजबूत करना और शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।

कलेक्ट्रोरेट परिसर में सहकारिता विभाग, जिला सहकारी संघ एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वैशाली जैन ने सहकारी ध्वज फहराकर सप्ताह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य निरंजन कुमार कसारा ने “लहर लहर लहरा सतरंगा सहकारी गीत” प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि सुश्री वैशाली जैन ने उपस्थित जनसमूह को सहकारिता की शपथ दिलाई। सहकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले सहकारी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत उपायुक्त सहकारिता एन.एस. भाटी, जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिरुद्ध शर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृतज्ञ गुप्ता तथा उपयंत्री शैलेश खरे ने किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला सहकारी संघ और पैक्स सोसायटियों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समापन पर आभार प्रदर्शन जिला सहकारी संघ के जनसम्पर्क अधिकारी पिंकेश भट्ट ने किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्पदंश के लिए एडवाइजरी झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल पहुंचें: सर्पदंश पर स्वास्थ्य विभाग की अपील .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा; राम मंदिर चंदा मामले पर भी रखी बात .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में आरपीएफ ग्राउंड में किया गया वृक्षारोपण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रेडक्रॉस सोसायटी की अपील : 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएं .