Skip to main content

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न,सहकारी ध्वज फहराकर सहकारी सप्ताह का शुभारंभ,रिंगनोद में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,सर्पदंश के लिए एडवाइजरी झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल पहुंचें: सर्पदंश पर स्वास्थ्य विभाग की अपील,पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बाल चिकित्सालय रतलाम में किया गया,रतलाम रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल का 40 वाँ पद ग्रहण समारोह,रतलाम प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों से की वन-टू-वन चर्चा, संगठन की एकजुटता पर दिया जोर,आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में आरपीएफ ग्राउंड में किया गया वृक्षारोपण,भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा 16 जुलाई को,रेडक्रॉस सोसायटी की अपील : 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएं

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 29 जून। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर लोकेशन आधारित फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों द्वारा 2 लाख से अधिक पौधारोपण किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग को पोषण आधारित पौधारोपण करने तथा पौधों की व्यवस्थित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सभी प्रथम श्रेणी अधिकारियों को निःक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान करने के लिए कहा। मेडिकल कॉलेज को सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्थाएं लागू कर बिजली बचत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लोक सेवा केंद्र अंतर्गत सभी आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने पर बल दिया गया। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान और वाटर हार्वेस्टिंग गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।श्रम विभाग को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में अधिक से अधिक हितग्राहियों को पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि योजना में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के, 15,000 रुपये तक मासिक आय अर्जित करने वाले लोग पात्र हैं। पंजीकरण के बाद 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 3,000 रुपये मासिक पेंशन प्राप्त होगी।पशुपालन एवं डेयरी विभाग को खेमरिया और तालीदाना गौशालाओं को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा लखपति गौ पालक दीदी योजना प्रारंभ की गई है, जो शून्य पूंजी निवेश पर आधारित है। उच्च नस्ल के गर्भाधान से उत्पन्न बछिया/पड़िया उचित पोषण और वैज्ञानिक पालन से अपनी मूल नस्ल की तुलना में ढाई गुना अधिक दूध दे सकती है। एक पशु जीवनकाल में 3 से 4 लाख रुपये तक का अतिरिक्त लाभ दिला सकता है। यदि परिवार के पास 3-4 ऐसे पशु हों तो 10 लाख रुपये से अधिक का लाभ संभव है।योजना की विस्तृत जानकारी के लिए गौ पालक लखपति दीदी योजना की जिला नोडल अधिकारी डॉ. निकिता डावर से 9131680136 पर संपर्क किया जा सकता है या कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्पदंश के लिए एडवाइजरी झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल पहुंचें: सर्पदंश पर स्वास्थ्य विभाग की अपील .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा; राम मंदिर चंदा मामले पर भी रखी बात .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में आरपीएफ ग्राउंड में किया गया वृक्षारोपण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रेडक्रॉस सोसायटी की अपील : 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएं .