Skip to main content

रतलाम में ‘खेलो इंडिया संवाद’: शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय में पीएम के साथ ऑनलाइन जुड़े युवा, कलेक्टर ने दिए फिटनेस के टिप्स,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र,स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ।,संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव: विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय,रतलाम में 1,466 हेक्टेयर के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का कलेक्टर ने लिया जायजा: जापान-चीन की आधुनिक रोबोटिक मशीनें बनेंगी औद्योगिक विकास का आधार,रतलाम में आर्ट ऑफ लिविंग का भव्य आयोजन: रुद्र पूजा और 'शिव धारा' भजन संध्या से भक्तिमय हुआ वातावरण,भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव: बहनों ने जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की कलाई पर बांधी राखी, लिया सुरक्षा का संकल्प,भगवान चौमुखा महादेव का अभिषेक पूर्ण आस्था एवं भक्ति भाव से संपन्न,रतलाम में 40 दिवसीय पूज्य चालीहा महोत्सव का भव्य समापन: 15 बहिराणा साहिब की जल ज्योत प्रवाहित, सेवादार और विजेता सम्मानित,रतलाम में 25 दिवसीय 'ब्यूटी एंड वेलनेस' प्रशिक्षण सह-कैरियर कार्यशाला का शुभारंभ: आंतरिक सुंदरता, स्वच्छता और सादगी ही सच्चा सौंदर्य – डॉ. मंगलेश्वरी जोशी

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ।

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ।
 |  न्यूज़ डेस्क

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
श्रीमद्भागवत कथा एवं प्रवचन में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद जी भारती ने सत्संग, गुरु-निष्ठा, श्रद्धा, विवेक और आडंबर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्संग केवल सुनने का विषय नहीं है, बल्कि संत की बात को सुनकर उसके साथ जीवन में चल पड़ना ही वास्तविक सत्संग है। उन्होंने धुंधकारी का उदाहरण देते हुए कहा कि उसने शरीर से नहीं, बल्कि सूक्ष्म शरीर से सत्संग सुना। उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मचिंतन करने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में अनेक संतों का सत्संग करने के बाद भी यदि मोह-माया और प्रपंच नहीं छूटे तो यह विचार करना चाहिए कि सत्संग को जीवन में कितना उतारा गया है।
आचार्य ने कहा कि सत्संग से विवेक जागृत होता है, लेकिन इसके लिए संत और गुरु के प्रति श्रद्धा एवं निष्ठा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सत्संग के दो रूप हैं—एक संत की बात को सुनना और दूसरा उस बात को सुनकर संत के मार्ग के साथ हो जाना। केवल सुन लेने से जीवन में परिवर्तन नहीं आता, जब तक विचार और आचरण में उसका प्रभाव दिखाई न दे।
उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन अक्सर प्रदर्शन में बीत जाता है, जबकि आवश्यकता दर्शन की है। धर्म और अध्यात्म के नाम पर होने वाले आडंबर एवं दिखावे से बचने की सीख देते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति को बाहरी प्रदर्शन के बजाय अपने भीतर के परिवर्तन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बगुला भक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि व्यक्ति एकांत में बैठा होने पर भी यदि उसका मन केवल संसार, परिवार, धन और इंद्रियों के विषयों में ही लगा रहता है तो उसकी साधना अधूरी है।
गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्य ने कहा कि शास्त्रों में गुरु-शिष्य परंपरा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। गुरु के मार्गदर्शन के बिना आध्यात्मिक यात्रा पूर्ण नहीं हो सकती। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपनी मान्यताओं और बुद्धि के अहंकार से ऊपर उठकर सत्य को समझने तथा संतों के प्रति श्रद्धा विकसित करने का संदेश दिया।
आध्यात्मिक दृष्टांतों के माध्यम से उन्होंने अहिल्या के सूक्ष्म शरीर, धुंधकारी तथा जड़भरत के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि आध्यात्मिक चेतना केवल स्थूल शरीर तक सीमित नहीं है। उन्होंने जड़भरत के प्रसंग के माध्यम से बताया कि विभिन्न योनियों में रहने के बाद भी ज्ञान की चेतना का विकास संभव है और मनुष्य को अपने जीवन का उद्देश्य समझने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मनुष्य शरीर अत्यंत दुर्लभ है। जीवन समाप्त होने के बाद शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाता है, इसलिए जीवन रहते हुए आत्मज्ञान, विवेक और साधना के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
पांच पीढ़ियों से आश्रम से जुड़ा पापटवाल परिवार
प्रवचन के पश्चात श्रीजी पैलेस राम दरबार के भगत जीराज बाग, हरिसिंह चौहान अजमेर एवं राजेश गुप्ता सहित श्रद्धालुओं द्वारा स्वामी जी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रसादी की व्यवस्था फूला बाई पापटवाल एवं भोला रेस्टोरेंट, स्टेशन रोड की ओर से की गई।
महामंडलेश्वर देव स्वरूपानंद जी ने बताया कि पापटवाल परिवार श्री हीरालाल पापटवाल के माध्यम से पांच पीढ़ियों से आश्रम से जुड़ा हुआ है। परिवार की ओर से आश्रम में जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। अखंड ज्ञान आश्रम के देव स्वरूपानंद जी ने परिवार एवं सहयोगकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
आश्रम प्रबंधन ने बताया कि आश्रम में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम भक्तों के सहयोग से ही संपन्न होते हैं। कार्यक्रम में आश्रम के संतगण सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर 'मेरा युवा भारत' व 'NSS' के तत्वाधान में हुआ आयोजन कलेक्टर अजय कटेसरिया ने युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश माहेश्वरी ने दिलाई ‘विकसित भारत–नशा मुक्त भारत’ की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव: विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में 1,466 हेक्टेयर के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का कलेक्टर ने लिया जायजा: जापान-चीन की आधुनिक रोबोटिक मशीनें बनेंगी औद्योगिक विकास का आधार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में आर्ट ऑफ लिविंग का भव्य आयोजन: रुद्र पूजा और 'शिव धारा' भजन संध्या से भक्तिमय हुआ वातावरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 26 अगस्त। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी रतलाम द्वारा बुधवार को रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्रावण मास के पावन अवसर पर बागड़ो का वास स्थित श्री चौमुखा महादेव मंदिर में सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा आयोजित विशेष अभिषेक, आरती एवं प्रसादी का आयोजन पूर्ण आस्था और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर रतलाम में चातुर्मास कर रहे निर्वाणी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर 1008 स्वामी श्री विशोकानंद जी महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी श्री देवस्वरूपानंद जी महाराज का विशेष सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में 40 दिवसीय पूज्य चालीहा महोत्सव का भव्य समापन: 15 बहिराणा साहिब की जल ज्योत प्रवाहित, सेवादार और विजेता सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रतलाम में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 25 दिवसीय अल्पावधि रोजगारोन्मुखी ‘ब्यूटी एंड वेलनेस’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। 25 अगस्त से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंगलेश्वरी जोशी की अध्यक्षता एवं जिला समन्वयक डॉ. विजय चौरे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। .