Skip to main content

जावरा ब्लॉक के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।,भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने कुशाग्र राजपुरोहित का भव्य स्वागत,जन शिक्षण संस्थान अलकापुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प,श्रीकृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति ने बांधा समां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, अगला संकीर्तन 10 जुलाई को,6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित,शिव शक्ति वासुकी धाम पर शिखर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्णाहुति,अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित,सीएमएचओ ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया,मृत्यु के बाद भी बांट गईं रोशनी : प्रिंस प्लाजा, छत्रीपुल निवासी 85 वर्षीय श्रीमती सुषमा खोंड के नेत्रदान से कई जीवन होंगे आलोकित,सीएमएचओ ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

नए वैरिएंट में नज़र आ रहा है - आशीष दशोत्तर

नए वैरिएंट में नज़र आ रहा है - आशीष दशोत्तर
 |  न्यूज़ डेस्क

घुमड़ती घटा पर लिखा तो बहुत है, छिटकती छटा पर कलम अनवरत है, अड़ोसी- पड़ोसी सभी को लताड़ा , सगों पर लिखा और रिश्ता बिगाड़ा, कहीं यार छूटे कहीं प्यार रूठा, कहा सच मगर सबने समझा है झूठा। नया पल-प्रतिपल ये कुछ ला रहा है। नए वैरिएंट में नज़र आ रहा है।

किसी ने कहा ये बहुत लीनियंट है, किसी ने बताया कि ओबेडिएंट है, कहीं ये बताया गया इंटेलिजेंट है, अंधेरे में समझा गया वायब्रेंट है, कहा नासमझ ने ये 'बाय एक्सीडेंट' है, समझदार बोला ग़ज़ब ही टेलेंट है। मगर अब कोई ब्रिलियंट आ रहा है। नए वैरिएंट में नज़र आ रहा है।

ये दिखता नहीं है नए रूप धरता, कभी दिख भी जाए तो खुद को बदलता, नया काम देखो यही कर रहा है, अकेला ही सिस्टम से ये लड़ रहा है, उठाने से उंगली नहीं चूकता है, मुसीबत में घिरकर नहीं टूटता है। इसे देखिए खुद पे पोमा रहा है। नए वैरिएंट में नज़र आ रहा है।

अभी तक थी सबसे अलग बात इसकी, हमेशा ही अच्छी थी सौग़ात इसकी, न जाने कहां से कहां तक गया है, ज़मीं से ही अंबर भी इसने छुआ है, न त्योहार छोड़े, तिथि, वार छोड़ा, किसी को, किसी से, कहीं पर भी जोड़ा, मगर खुद में बदलाव अब ला रहा है। नए वैरिएंट में नज़र आ रहा है।

निखरते नयन के न रस में बहेगा, कपोलों की कल्पित कथा न कहेगा, न श्रंगार,अंगार, करुणा,न निंदा, न फूलों की बातें न कोई परिंदा, पशुप्रेम पर भी बहुत लिख चुका है, महल और सड़क पर भी लिखकर थका है। परिधि में विस्तार अब ला रहा है। नए वैरिएंट में नज़र आ रहा है।

नदी की वो कल-कल कहीं अब न लाऊं,न पंछी का कलरव कहीं भी सुनाऊं, भ्रमर की भी गुंजन को रिप्लेस कर दूं, नए रंग तितली के पंखों में भर दूं, करूं कुछ तो ऐसा कि बिल्कुल अलग हो, ज़माना भी पढ़के ज़रा तो सजग हो। यही सोचकर अब ये टर्रा रहा है। नए वैरिएंट में नज़र आ रहा है।

लिखा इतना तीखा मगर बेअसर है, किसी को कलम का नहीं कोई डर है, गधे मौज कितना यहां कर रहे हैं , जो घोड़े हैं वे घास ही चर रहे हैं, पुती जितनी कालिख वो उतना धवल है, उसी का ही चर्चा यहां आजकल है। सितम सबके सहकर सितम ढा रहा है। नए वैरिएंट में नज़र आ रहा है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा ब्लॉक के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
"भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने कुशाग्र राजपुरोहित का भव्य स्वागत" .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जन शिक्षण संस्थान अलकापुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीकृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति ने बांधा समां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, अगला संकीर्तन 10 जुलाई को .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मृत्यु के बाद भी बांट गईं रोशनी : प्रिंस प्लाजा, छत्रीपुल निवासी 85 वर्षीय श्रीमती सुषमा खोंड के नेत्रदान से कई जीवन होंगे आलोकित .

जावरा ब्लॉक के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।,भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने कुशाग्र राजपुरोहित का भव्य स्वागत,जन शिक्षण संस्थान अलकापुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प,श्रीकृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति ने बांधा समां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, अगला संकीर्तन 10 जुलाई को,6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित,शिव शक्ति वासुकी धाम पर शिखर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्णाहुति,अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित,सीएमएचओ ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव