Skip to main content

कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ,दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा,रतलाम में शुभ मुहूर्त में हुए किराना व्यापार के सौदे, दलाल बंधुओं ने निभाई सहभागिता,सकल ब्राह्मण युवा संवाद 2026: युवाओं ने शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस संकल्प लिया,गीता मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव,नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रहलाद पटेल ने किया महालक्ष्मी पूजन,"दीपावली पर किसी के घर ही नहीं, किसी की सांसों में रोशनी भरें - रक्तवीरों ने 15 यूनिट रक्तदान कर मनाया दीप महोत्सव",समाज के प्रति दायित्व का निर्वाह करें किसान मोर्चा - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,रूप चौदस पर बाजारों में छाई रौनक, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर उमड़ी भीड़,कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने ज्ञानार्जन लाइब्रेरी का शुभारंभ कर किया निरीक्षण

बाबूस क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आईटीआई खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट हलचल ट्रॉफी २०२३

बाबूस क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आईटीआई खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट हलचल ट्रॉफी २०२३ क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा की चेतना पाटीदार, राखी व्यास, रेखा गौतम ,सवी मेहता, समाजसेवी व मॉडल रूफीना रही।
 |  न्यूज़ डेस्क

। बाबूस क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आईटीआई खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट हलचल ट्रॉफी २०२३ क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा की चेतना पाटीदार, राखी व्यास, रेखा गौतम ,सवी मेहता, समाजसेवी व मॉडल रूफीना रही। खेल की शुरुआत अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद सभी महिलाओं ने गेंद खेली तथा मंचासीन हुए। महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी व्यास में अपने उद्बोधन में कहा कि हम लोग पहली बार लाइव क्रिकेट देख रहे हैं। मंडल अध्यक्ष चेतना पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह का खेल महिलाओं के लिए और लड़कियों के लिए भी होना चाहिए उसके लिए मुझसे जितनी मदद होगी मैं आप सब लोगों की सहायता करने को तत्पर हूं। रेखा गौतम ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। सवी मेहता ने खिलाड़ियों को कहा कि हम सब लोग पहली बार क्रिकेट आमने सामने देख रहे हैं ज्यादातर हम टीवी पर ही देखते हैं आप सब लोगों ने बुलाया इसलिए धन्यवाद। कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश मिश्रा ने किया तथा आभार नीलेश पटेल ने माना। आज तीन मैच खेले गए जिसमें सभी मैच मैच 10 ओवर के थे।प्रथम मैच रीति विजय महाकाल विरुद्ध सुपर एकेडमी का रहा। जिसमें सुपर एकेडमी ने 83 रन बनाए जबकि रीति महाकाल ने 126 रन बनाएं और 43 रन से जीत हासिल की। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि भा ज यु मो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा रहे। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विप्लव जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल्दी ही हम युवा मोर्चा की ओर से खेलों की अन्य गतिविधियां प्रारंभ करेंगे दूसरा मैच पंचम गणेश उज्जैन विरुद्ध पिथौरा क्लब बड़नगर के बीच हुआ जिसमें पंचम गणेश ने 65 रन बनाए और 7 विकेट खोए। पिथौरा क्लब बड़नगर ने 71 रन बनाकर 4 विकेट खोए। इस तरह पिथौरा क्लब बड़नगर 6 रन से विजय हुई तथा तीसरा मैच रीति विजय महाकाल विरुद्ध पिथौरा क्लब बड़नगर के बीच रहा रीति विजय महाकाल ने 107 रन बनाए और 3 विकेट खोए जबकि पिथौरा क्लब बड़नगर ने 67 रन बनाए और 8 विकेट खोए इस तरह रीति महाकाल 40 रन से विजय हुई। कल रीति विजय महाकाल विरुद्ध अंबर का रहेगा। इनमें से जो जीतेगा वह फाइनल मैच एम पी फोर्स के साथ फाइनल में खेलेगा।मैच में कॉमेंट्री करने वाले रतन बाबा,योगेंद्र जादौन,नीलेश शर्मा,चंचल चौहान रहे। आज के 3 मैच के अंपायर नीलेश यादव और कुणाल सिंह राठौर व स्कोरर स्पर्श चौहान रहे। कार्यक्रम में नीलेश पटेल, प्रिंस बन्ना, मिलन विनोद यादव, अजय गोमे, दिलीप सिंह, टोनी, देवराज, रितेश गुर्जर ,राजेंद्र सिंह, योगेंद्र जादौन, आजाद मितेश जैन, अमन महेश्वरी, राकेश प्रजापति ,विक्रम राठौर ,आशीष वर्मा, नारायण सांखला, बाबू बंजारा, निलेश डफरिया, सुनील वर्मा, सचिन, संजय भाऊ, विजय शाह,लक्ष्मी नारायण शर्मा, भूपेंद्र गहलोत,सत्यम शर्मा,नरेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी हलचल रंगमंच के संयोजक राकेश मिश्रा ने दी।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
थोक किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज झालानी एवं सचिव संजय पारख ने दी सभी को बधाई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सकल ब्राह्मण युवा संवाद 2026: युवाओं ने शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस संकल्प लिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
"दीपावली पर किसी के घर ही नहीं, किसी की सांसों में रोशनी भरें - रक्तवीरों ने 15 यूनिट रक्तदान कर मनाया दीप महोत्सव" .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
समाज के प्रति दायित्व का निर्वाह करें किसान मोर्चा - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीपावली के पांच दिवसीय पावन पर्व दीपोत्सव का आज दूसरा दिन यानी रूप चौदस (छोटी दीपावली) बेहद उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर ने पुस्तकें देखी, विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया संवाद, जानी अध्ययन संबंधी जरूरतें मात्र 1 रुपए प्रति घंटे में मिलेगी अध्ययन सुविधा, दीदियां करेंगी लाइब्रेरी का संचालन .

कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ,दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा,रतलाम में शुभ मुहूर्त में हुए किराना व्यापार के सौदे, दलाल बंधुओं ने निभाई सहभागिता,सकल ब्राह्मण युवा संवाद 2026: युवाओं ने शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस संकल्प लिया,गीता मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव,नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रहलाद पटेल ने किया महालक्ष्मी पूजन,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव