Skip to main content

कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ,दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा,रतलाम में शुभ मुहूर्त में हुए किराना व्यापार के सौदे, दलाल बंधुओं ने निभाई सहभागिता,सकल ब्राह्मण युवा संवाद 2026: युवाओं ने शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस संकल्प लिया,गीता मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव,नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रहलाद पटेल ने किया महालक्ष्मी पूजन,"दीपावली पर किसी के घर ही नहीं, किसी की सांसों में रोशनी भरें - रक्तवीरों ने 15 यूनिट रक्तदान कर मनाया दीप महोत्सव",समाज के प्रति दायित्व का निर्वाह करें किसान मोर्चा - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,रूप चौदस पर बाजारों में छाई रौनक, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर उमड़ी भीड़,कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने ज्ञानार्जन लाइब्रेरी का शुभारंभ कर किया निरीक्षण

गीता मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव

गीता मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। गीता मंदिर रोड स्थित श्री गीता मंदिर में सोमवार, 9 नवंबर को गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग का आयोजन धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। दोपहर 12 बजे आरती एवं महाभोग संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन शामिल हुए।
आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जो दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर धर्म लाभ लिया। संपूर्ण आयोजन भक्तिमय वातावरण एवं गरिमामय उपस्थिति के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
छप्पन भोग की पौराणिक मान्यता
भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित करने की परंपरा का संबंध गोवर्धन पर्वत की पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है। मान्यता के अनुसार, जब देवराज इंद्र के प्रकोप से ब्रज में मूसलाधार वर्षा होने लगी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण किया था। भगवान श्रीकृष्ण लगातार सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत उठाए खड़े रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल ग्रहण नहीं किया।
पौराणिक कथा के अनुसार, माता यशोदा प्रतिदिन बालकृष्ण को आठ पहर भोजन कराती थीं। सात दिनों तक भोजन नहीं करने के कारण आठ पहर के हिसाब से 7 गुणा 8 अर्थात 56 व्यंजन तैयार कर भगवान को अर्पित किए गए। तभी से छप्पन भोग की परंपरा प्रचलित हुई, जो भगवान के प्रति भक्तों के प्रेम, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।
अन्नकूट महोत्सव में गीता मंदिर ट्रस्ट के सुनील खारीवाल, सुभाष उपाध्याय, संजय व्यास , पवन मजावदिया, बाबूलाल चौधरी,हरीश रत्नावत, सत्यनारायण मंत्री , बंसीलाल मजावादिया समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य, महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्य तथा क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
थोक किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज झालानी एवं सचिव संजय पारख ने दी सभी को बधाई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सकल ब्राह्मण युवा संवाद 2026: युवाओं ने शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस संकल्प लिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
"दीपावली पर किसी के घर ही नहीं, किसी की सांसों में रोशनी भरें - रक्तवीरों ने 15 यूनिट रक्तदान कर मनाया दीप महोत्सव" .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
समाज के प्रति दायित्व का निर्वाह करें किसान मोर्चा - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीपावली के पांच दिवसीय पावन पर्व दीपोत्सव का आज दूसरा दिन यानी रूप चौदस (छोटी दीपावली) बेहद उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर ने पुस्तकें देखी, विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया संवाद, जानी अध्ययन संबंधी जरूरतें मात्र 1 रुपए प्रति घंटे में मिलेगी अध्ययन सुविधा, दीदियां करेंगी लाइब्रेरी का संचालन .

कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ,दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा,रतलाम में शुभ मुहूर्त में हुए किराना व्यापार के सौदे, दलाल बंधुओं ने निभाई सहभागिता,सकल ब्राह्मण युवा संवाद 2026: युवाओं ने शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस संकल्प लिया,गीता मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव,नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रहलाद पटेल ने किया महालक्ष्मी पूजन,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव