- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ
रतलाम। कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 के रहवासियों द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह का आयोजन पूरी आत्मीयता के साथ किया गया। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने एक अनूठी पहल करते हुए इस वर्ष क्षेत्र में कम वर्षा होने के कारण पानी की एक-एक बूंद बचाने और जल संरक्षण का संकल्प लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकाणी ने सभी कॉलोनी वासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों से अपील की कि वे अपने बोरिंग और ट्यूबवेल की मोटरों में अलार्म सिस्टम जरूर लगाएं, जिससे पानी ओवरफ्लो होकर व्यर्थ न बहे। साथ ही, नगर निगम द्वारा प्रदाय की जाने वाली जल प्रदाय पाइपलाइन के कनेक्शन में अनिवार्य रूप से टोंटी (नल) लगाने तथा अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को अनावश्यक रूप से अत्यधिक पानी से न धोने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर श्री रतन चौहान, वरिष्ठ सदस्य श्री रघुनंदन जी तिवारी, श्री विक्रम जी राठौर, श्री सुरेश राठौर, पत्रकार श्री विपिन त्रिवेदी, श्री शीतल जी श्रीमाल, श्री अभय जी काबरा, श्री पंकज जी शर्मा, श्री एन. उपाध्याय जी, श्री रवि सक्सेना जी, श्री संतोष जी सिसोदिया, श्री तिवारी जी वकील साहब सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी वासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण व जल संरक्षण के इस संकल्प को अपने जीवन में अपनाने का प्रण लिया।















