Skip to main content

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध,सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है - डॉ. जोशी कन्या शिक्षा परिसर में एन.एस.एस. दिवस मनाया,न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार,रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन,राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित,पौधारोपण से अधिक पौधों की सुरक्षा जरूरी - श्री राजपूत,श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह,रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स,लक्ष्य प्राप्ति के लिए साधक स्वयं को बाण बनाकर साधना में जुटे : स्वामी विशोकानंद जी भारती

स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करें- उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करें। निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत की गई राशि किसी भी स्थिति में लैप्स न हो।
 |  न्यूज़ डेस्क

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करें। निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत की गई राशि किसी भी स्थिति में लैप्स न हो। मंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मंत्रालय में विभागीय निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा श्री मुकेश शुक्ला, लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने विगत वर्षों में निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत राशि का समुचित उपयोग न करने एवं लैप्स हो जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2017 -18 में लोक निर्माण विभाग को महाविद्यालयों के निर्माण कार्य के लिए 50 करोड़ की राशि आवंटित की गई थी जिसमें से लगभग 24 करोड़ ही व्यय किए गए। इसी तरह 2018 - 19 में 191 करोड रुपए में से 122 करोड़ रुपए एवं 2019- 20 में 106 करोड़ रुपए में से 92 करोड़ रुपए की राशि ही व्यय की गई। राशि का लैप्स होना चिंतनीय विषय है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों को संबंधित महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों को हस्तांतरित करने की कार्यवाही करें। प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाएं। जिन कार्यों की निविदाएं नहीं हुई है उनकी निविदाएं शीघ्रता से जारी की जाएं। उन्होंने कहा कि जिस वित्तीय वर्ष के लिए राशि स्वीकृत की जाए उसी वित्तीय वर्ष में उसे खर्च करने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी निर्माण एजेंसी को कार्य करने में कठिनाई है तो दूसरी निर्माण एजेंसी से कार्य कराने की कार्यवाही करें। साथ ही वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों को पूरा करें।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है । राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य जीवन को संवेदनशीलता के साथ जीने , विकास की भावना को आगे बढ़ाने और सभी के प्रति सम्मान व्यक्त करने का है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पैलेस रोड स्थित प्रसिद्ध श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में मंगलवार रात्रि 08 बजे विधि-विधानपूर्वक महाआरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। .

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध,सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है - डॉ. जोशी कन्या शिक्षा परिसर में एन.एस.एस. दिवस मनाया,न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार,रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन,राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित,पौधारोपण से अधिक पौधों की सुरक्षा जरूरी - श्री राजपूत,श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण