Skip to main content

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध,सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है - डॉ. जोशी कन्या शिक्षा परिसर में एन.एस.एस. दिवस मनाया,न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार,रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन,राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित,पौधारोपण से अधिक पौधों की सुरक्षा जरूरी - श्री राजपूत,श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह,रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स,लक्ष्य प्राप्ति के लिए साधक स्वयं को बाण बनाकर साधना में जुटे : स्वामी विशोकानंद जी भारती

गणेश उत्सव, जन्माष्टमी, मोहर्रम आदि त्यौहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाए जा सकेंगे

स्वतंत्रता दिवस सीमित रूप से मनाया जाएगा "होम आयसोलेशन" को दिया जाएगा बढ़ावा मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की
 |  न्यूज़ डेस्क

/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को देखते हुए आगामी गणेश उत्सव, मोहर्रम, जन्माष्टमी आदि त्यौहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाए जा सकेंगे। गणेश प्रतिमाएं सार्वजनिक रूप से स्थापित नहीं का जा सकेंगी तथा जन्माष्टमी एवं मोहर्रम पर जुलूस व ताजिए नहीं निकाले जा सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से कहा है कि वे घर पर ही इन त्यौहारों को मनाएं। पूजा स्थलों पर एक बार में 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं हो। इस बार स्वतंत्रता दिवस भी सीमित रूप से मनाया जाएगा। कहीं भी भीड़ इकट्ठा होने की इजाजत नहीं होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज, जो स्वेच्छा से घर पर ही रहना चाहते हैं तथा जिनके घर में पर्याप्त व्यवस्था है, के 'होम आइसोलेशन' को बढ़ावा दिया जाए। 'होम आइसोलेशन' के दौरान नियमित रूप से इलाज एवं मॉनीटरिंग की अच्छी व्यवस्था की जाए। भोपाल में अभी 42 व्यक्तियों को 'होम आइसोलेशन' में रखा गया है।

वीडियो कान्फ्रेंस में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

रिकवरी रेट बढ़ी, मृत्यु दर कम हुई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रिकवरी रेट निरंतर बढ़ रही है तथा मृत्यु दर कम हो रही है, जो अच्छे संकेत हैं। प्रदेश की रिकवरी रेट 74.1 प्रतिशत हो गई है तथा मृत्यु दर 2.52 प्रतिशत रह गई है।

सीमा पार से बिना हैल्थ स्क्रीनिंग के आना-जाना न हो

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगरौली जिले की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि अन्य राज्यों की सीमा पार आने-जाने वाले व्यक्तियों की अनिवार्य रूप से हैल्थ स्क्रीनिंग की जाए। इसके बिना किसी को आने-जाने न दें। सिंगरौली में नए 20 प्रकरण आए हैं।

इंदौर में 145, भोपाल में 131 नए प्रकरण

जिलावार समीक्षा में पाया गया कि कोरोना के सर्वाधिक नए प्रकरण इंदौर में 145 मिले हैं। भोपाल में 131, जबलपुर में 63, खरगोन में 44, ग्वालियर में 26 तथा मुरैना में 24 नए मरीज पाए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन जिलों में विशेष सावधानी रखे जाने के निर्देश दिए।

सभी अनिवार्य रूप से लगाएं मास्क

जबलपुर जिले की समीक्षा में बताया गया कि गत सप्ताह की पॉजिटिविटी रेट 9.35 प्रतिशत है। इस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि लोगों में जागरूकता फैलाई जाए कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करें। कलेक्टर ने बताया कि अभी 60 से 70 प्रतिशत व्यक्ति ही मास्क लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत व्यक्ति मास्क लगाएं, जो नहीं लगाए उसके विरूद्ध जुर्माने की कार्रवाई करें।

प्रदेश में कोरोना के 8715 एक्टिव केसेज

एसीएस हैल्थ श्री मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के 734 नए मरीज आए हैं, 719 स्वस्थ होकर घर गए हैं तथा 16 मृत्यु हैं। इस प्रकार कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 8715 है। तुलनात्मक रूप से मध्यप्रदेश देश में एक्टिव प्रकरणों के हिसाब से 16वें स्थान पर है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है । राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य जीवन को संवेदनशीलता के साथ जीने , विकास की भावना को आगे बढ़ाने और सभी के प्रति सम्मान व्यक्त करने का है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पैलेस रोड स्थित प्रसिद्ध श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में मंगलवार रात्रि 08 बजे विधि-विधानपूर्वक महाआरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। .

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध,सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है - डॉ. जोशी कन्या शिक्षा परिसर में एन.एस.एस. दिवस मनाया,न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार,रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन,राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित,पौधारोपण से अधिक पौधों की सुरक्षा जरूरी - श्री राजपूत,श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण