Skip to main content

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध,सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है - डॉ. जोशी कन्या शिक्षा परिसर में एन.एस.एस. दिवस मनाया,न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार,रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन,राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित,पौधारोपण से अधिक पौधों की सुरक्षा जरूरी - श्री राजपूत,श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह,रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स,लक्ष्य प्राप्ति के लिए साधक स्वयं को बाण बनाकर साधना में जुटे : स्वामी विशोकानंद जी भारती

- आशीष दशोत्तर कविता लिखते-लिखते तुम्हारी कलम घिस गई और तुम्हें यह नहीं पता कि कविता का भी स्वाद होता है? कविता का रूप होता है? उसका रंग भी होता है और ढंग भी होता है?

- आशीष दशोत्तर कविता लिखते-लिखते तुम्हारी कलम घिस गई और तुम्हें यह नहीं पता कि कविता का भी स्वाद होता है? कविता का रूप होता है? उसका रंग भी होता है और ढंग भी होता है?
 |  न्यूज़ डेस्क

कविता का स्वाद

- आशीष दशोत्तर


कविता लिखते-लिखते तुम्हारी कलम घिस गई और तुम्हें यह नहीं पता कि कविता का भी स्वाद होता है? कविता का रूप होता है? उसका रंग भी होता है और ढंग भी होता है?

तुम भी यार गज़ब के कवि हो। लिखे जाते हो, लिखे जाते हो । कभी यह देखते ही नहीं कि तुम्हारा लिखा हुआ है कैसा? यहां-वहां नज़रें घुमा कर तो देखो तो सही, तुम्हारी कविता के क्या हाल हैं?

ज्ञानी पहले ही कह गए हैं ,' पोथी पढ़ि- पढ़ि जग मुआ ,पंडित भया न कोई, ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय।' इसलिए कविता लिखने की गति कम करो और अपनी मति को इस तरफ भी मोड़ो। पोथी पढ़ना भी बंद करो और महाकाव्य लिखना भी छोड़ो। ढाई आखर अब एक घर आगे बढ़कर 'कमेंट' में परिवर्तित हो गया हैं, ज़रा उसे भी तो पढ़ो।

देखो तुम्हारी कविता पढ़कर लोग कैसा महसूस कर रहे हैं? तुमने कल ही कविता अपनी दीवार पर चिपकाई थी न, उस पर कितनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाएं आई है, तनिक देखो। इन प्रतिक्रियाओं को संग्रह करके रखो। इनसे सीखो और उस अनुसार लिखो।

इधर देखो यह प्रतिक्रिया कह रही है 'मज़ेदार कविता।' इन महोदय ने तुम्हारी कविता को चख भी लिया उसका स्वाद भी जान लिया। ज़ुबान पर रखते ही उन्हें मज़ा आ गया। इधर दूसरी तरफ देखो। इनकी नज़र में कविता ' चटपटी' है। निश्चित रूप से इन्होंने कविता चटखारे लेकर पढ़ी होगी। कृपा रही जो इन्होंने तेल-मसालों के संतुलन को बनाए रखा।

ये कह रहे हैं 'सुंदर कविता।' अब इनसे कोई पूछे कि कविता कभी कुरूप होती है क्या? वह तो सुंदर ही होती है। पहले किसी ज़माने में हाथ से लिख कर कविता कहीं भेजी जाती थी तो उसे सुंदर कहा जा सकता था क्योंकि उसकी लिखाई सुंदर होती थी, मगर अब तो लेखन कला से अनभिज्ञ भी महाकाव्य लिख रहे हैं। सामने तो छपे हुए शब्द आते हैं, इसमें भला सुंदर क्या हुआ?

इधर तीसरी तरफ देखो। ये लिख रहे हैं , 'रंग -बिरंगी और ढंग-ढांग की कविता।' कितने-कितने रंग और ढंग नज़र आ रहे हैं इनको। अगर ये कविता का शीर्षक ' स्मृतियों के साथ ' ही पढ़ लेते तो शायद ऐसी प्रतिक्रिया न देते। प्रतिक्रिया दी है तो कुछ सोच समझ कर ही दी होगी। हो सकता है इन्हें कविता में सादगी का रंग नज़र आया हो।

इन्होंने तो गज़ब ही कर दिया। इनकी नज़र में कविता ' धुआंधार, शानदार और बेमिसाल थी। ' कवि की इस शोक कविता में कहीं शौक की बात नहीं थीं। कविता में न तो धुआं था और न ही धार।

अंग्रेज़ी में कमेंट देने वालों की तरफ भी गौर करें। वाव, अमेजिंग, वेल डन, कीप इट अप को पढ़कर तुम्हें राहत मिली होगी।

तुम्हारी कविता कहां-कहां, कैसे-कैसे पढ़ी जा रही है ,इस पर भी ग़ौर करो। फिर लिखने की हिम्मत बचे तो ज़रूर लिखो।

- 12/2, कोमल नगर

बरबड़ रोड़

रतलाम-457001

मो.9827084966

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है । राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य जीवन को संवेदनशीलता के साथ जीने , विकास की भावना को आगे बढ़ाने और सभी के प्रति सम्मान व्यक्त करने का है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पैलेस रोड स्थित प्रसिद्ध श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में मंगलवार रात्रि 08 बजे विधि-विधानपूर्वक महाआरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। .

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध,सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है - डॉ. जोशी कन्या शिक्षा परिसर में एन.एस.एस. दिवस मनाया,न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार,रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन,राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित,पौधारोपण से अधिक पौधों की सुरक्षा जरूरी - श्री राजपूत,श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण