Skip to main content

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध,सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है - डॉ. जोशी कन्या शिक्षा परिसर में एन.एस.एस. दिवस मनाया,न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार,रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन,राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित,पौधारोपण से अधिक पौधों की सुरक्षा जरूरी - श्री राजपूत,श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह,रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स,लक्ष्य प्राप्ति के लिए साधक स्वयं को बाण बनाकर साधना में जुटे : स्वामी विशोकानंद जी भारती

स्मृति शेष - जैसे उजाला रूठ गया....

स्मृति शेष - जैसे उजाला रूठ गया...
 |  न्यूज़ डेस्क

कलम ने कभी सोचा नहीं था कि उसे इस तरह भी चलना पड़ेगा। उसे वह सब भी लिखना पड़ेगा जो किसी के लिए कभी प्रशंसा और उसके व्यक्तित्व के उत्थान के लिए लिखा गया। मगर आज कलम को मजबूर होकर यह लिखना ही पड़ रहा है कि हम सभी के उज्जवल भविष्य, जगमगाते नक्षत्र हर्ष दशोत्तर को वक़्त ने हमसे छीन ही लिया।
हर्ष के अवसान ने फिर यह साबित किया है कि हक़ीक़त में यह समय दुर्जनों का है, सज्जनों का नहीं। सज्जन हाशिए पर हैं और दुर्जन गौरवान्वित हो रहे हैं। हर्ष का जाना भी ऐसा ही है जैसे अंधेरे होते वक़्त में उजाला रूठ गया हो। अतिआत्मीय और अनुज हर्ष का जाना एक सज्जन, विनम्र, विनयशील और मिलनसार व्यक्तित्व का जाना है।
दुर्जनों की इस दुनिया से हर्ष जैसे सज्जन व्यक्ति ही जुदा होते हैं। हर्ष मुझसे जब भी मिलता एक छोटे भाई की तरह और सभी से गर्व से यह कहता कि, ये मेरे बड़े भाई साहब हैं। उसका यह विनम्र व्यवहार सिर्फ़ मेरे लिए ही नहीं था बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए था जो उससे मिला। क्या पुरुष, क्या महिला, क्या छोटे, क्या बड़े, क्या बुजुर्ग ,क्या बच्चे ....। सभी के प्रति उसका यही व्यवहार उसे बड़ा बनाता चला गया। वह क़द में ही नहीं व्यक्तित्व में भी बहुत बड़ा था।
निरंतर सक्रिय रहने वाला, सभी के दुःख दर्द में शामिल होने वाला, एक आवाज़ पर सभी के लिए खड़ा होने वाला, सभी के काम को अपना काम समझकर करने वाला और सभी के साथ चलने वाला अगर कोई व्यक्ति था तो हर्ष था। हर्ष ने अपने नाम के मुताबिक इस दुनिया में हर्ष लुटाया । सभी को खुशियां प्रदान की। एक मुस्कुराहट जो उसके चेहरे पर सदा रहा करती थी, वह आज भी हम सभी की आंखों के सामने घूमती नज़र आती है।
विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों और सांस्कृतिक संगठनों में तो वह सक्रिय था ही, और हमेशा यही कोशिश करता था कि वह इन संगठनों से जुड़ कर अपने आप में कुछ निखार ला सके। सदैव सीखने की प्रवृत्ति उसकी हुआ करती थी। आज वही हर्ष हम सभी को एक बेहतर जीवन जीने का सलीका सिखा कर चला गया। हर्ष का जाना किसी मां के बेटे का जाना नहीं है, किसी पत्नी के लिए पति का जाना नहीं है, किन्हीं बेटियों के लिए उनके पिता का जाना नहीं है, बल्कि हम सभी मनुष्यों के लिए एक बेहतर इंसान का जाना है। मनुष्यता के पैरोकार का जाना है। मित्रवत व्यवहार के धनी लोगों के लिए एक सच्चे मित्र का जाना है।
हर्ष हमसे जुदा ज़रूर हुआ है मगर उसकी स्मृतियां और उसके अच्छे कार्य हमारे बीच सदैव मौजूद रहेंगे।

विनम्र श्रद्धांजलि...
- आशीष दशोत्तर
आर टी एम न्यूज टुडे परिवार श्रद्धांजली अर्पित करता है

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है । राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य जीवन को संवेदनशीलता के साथ जीने , विकास की भावना को आगे बढ़ाने और सभी के प्रति सम्मान व्यक्त करने का है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पैलेस रोड स्थित प्रसिद्ध श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में मंगलवार रात्रि 08 बजे विधि-विधानपूर्वक महाआरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। .

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध,सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है - डॉ. जोशी कन्या शिक्षा परिसर में एन.एस.एस. दिवस मनाया,न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार,रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन,राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित,पौधारोपण से अधिक पौधों की सुरक्षा जरूरी - श्री राजपूत,श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण