Skip to main content

रतलाम के राघव चौधरी का जापान के सकूरा साइंस प्रोग्राम के लिए चयन,संत बिना किसी चार्ज के आपको रिचार्ज कर देते है – पूज्य स्वामीजी,रतलाम में महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी संस्था ने बुक बैंक का शुभारंभ किया,सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर ने पड़ाव स्थलों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा,श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पुरुषोत्तम मास महोत्सव के तहत शिव महापुराण का आयोजन,भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश,पूर्व छात्रों की सराहनीय पहल – वाटर कूलर भेंट,कर्नल मोहित कुमार जैन, निदेशक, आर्मी भर्ती कार्यालय, महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती मार्गदर्शन,नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 92वीं बैठक संपन्न,पंच दिवसीय श्रीकृष्ण सहस्त्रार्चन का आयोजन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

पूर्व छात्रों की सराहनीय पहल – वाटर कूलर भेंट

पूर्व छात्रों की सराहनीय पहल – वाटर कूलर भेंट
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावरा के पूर्व छात्रों द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह 2026 की सफलता के बाद आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से कॉलेज प्रबंधन को वाटर कूलर देने का निर्णय लिया।

समारोह संचालक इंजीनियर गोविंद काकानी ने बताया कि जिस संस्थान से हमने शिक्षा प्राप्त की है, उसे कुछ लौटाना हमारा कर्तव्य है। इसी भावना से शेष राशि का उपयोग पुण्य कार्य हेतु करने का विचार किया गया। कॉलेज प्रबंधन से चर्चा के बाद पाया गया कि गर्ल्स हॉस्टल का नया भवन तैयार हो चुका है, जहाँ छात्राओं के लिए शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर की आवश्यकता है।इस उद्देश्य से ₹51,000 का चेक समिति के पदाधिकारियों – अध्यक्ष के•एल• टाक, संचालक गोविंद काकानी, उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, उपाध्यक्ष एम•एल• पाटीदार तथा कोषाध्यक्ष के•एम• कसोट – की उपस्थिति में कॉलेज प्राचार्य इंदल सिंह को सौंपा गया।

विधायक द्वारा सम्मान
रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने इंजीनियर गोविंद काकानी एवं उनके साथियों का लोकप्रिय विधायक राजेंद्र पांडे ने अपने निवास पर पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा अंगवस्त्र और शाल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने पूर्व छात्रों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कॉलेज में हो रहे सुधार कार्यों की जानकारी साझा की और सभी पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त किया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी संस्था ने बुक बैंक का शुभारंभ किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी संस्था ने बुक बैंक का शुभारंभ किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर ने पड़ाव स्थलों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पुरुषोत्तम मास महोत्सव के तहत शिव महापुराण का आयोजन.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी संस्था ने बुक बैंक का शुभारंभ किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर ने पड़ाव स्थलों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पुरुषोत्तम मास महोत्सव के तहत शिव महापुराण का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कर्नल मोहित कुमार जैन, निदेशक, आर्मी भर्ती कार्यालय, महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती मार्गदर्शन.
ip is from remote address-216.73.217.65