Skip to main content

रतलाम के राघव चौधरी का जापान के सकूरा साइंस प्रोग्राम के लिए चयन,संत बिना किसी चार्ज के आपको रिचार्ज कर देते है – पूज्य स्वामीजी,रतलाम में महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी संस्था ने बुक बैंक का शुभारंभ किया,सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर ने पड़ाव स्थलों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा,श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पुरुषोत्तम मास महोत्सव के तहत शिव महापुराण का आयोजन,भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश,पूर्व छात्रों की सराहनीय पहल – वाटर कूलर भेंट,कर्नल मोहित कुमार जैन, निदेशक, आर्मी भर्ती कार्यालय, महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती मार्गदर्शन,नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 92वीं बैठक संपन्न,पंच दिवसीय श्रीकृष्ण सहस्त्रार्चन का आयोजन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पुरुषोत्तम मास महोत्सव के तहत शिव महापुराण का आयोजन

श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पुरुषोत्तम मास महोत्सव के तहत शिव महापुराण का आयोजन
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम । श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास माणकचौक रतलाम में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर पूरे माह धार्मिक आयोजनों के अंतर्गत आज से शिव महापुराण कथा का आयोजन पंडित नंदकिशोर जी व्यास के द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है । आज प्रथम दिन प्रस्तावना में सात संहिता का वर्णन शिवलिंग की उत्पत्ति आदि की भूमिका का वर्णन किया गया तथा आपने बताया कि भगवान सदाशिव ने सृष्टि के कल्याण के लिये तीन शक्तियों को प्रकट किया गया बह्मा, विष्णु , महेश । इनके द्वारा सृष्टि उत्पन्न ,पालन एवं विलय क्रिया की गई । इसमें भगवान के द्वारा तीन गुणों का प्राकट्य बतलाया गया । सद,रज,तम इन तीनों गुणों से प्रकृति का संचालन जीव के कल्याण के लिये किया गया। श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास माणकचौक रतलाम अध्यक्ष मनोहर पोरवाल , सचिव महेश व्यास ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में दिनांक १७ -५-२०२६ से एक माह तक किये जा रहे धार्मिक आयोजनों में शिव महापुराण से पूर्व भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया जिसकी विश्रांति के बाद आज से शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है तथा इसके पश्चात श्री राम कथा का आयोजन किया जायेगा । इस तरह पूरे पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत धार्मिक आयोजन किये जा रहे है । पंडित नंदकिशोर जी व्यास के मुखारविन्द से शिव महापुराण कथा का रसपान करने हेतु मांगीलाल अग्रवाल, पण्डित मदनलाल शर्मा , जगजीवन राम, जगदीश परिहार , महेश सोनी, मोहनलाल राठौर आदि सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे ।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी संस्था ने बुक बैंक का शुभारंभ किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी संस्था ने बुक बैंक का शुभारंभ किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर ने पड़ाव स्थलों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पुरुषोत्तम मास महोत्सव के तहत शिव महापुराण का आयोजन.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी संस्था ने बुक बैंक का शुभारंभ किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर ने पड़ाव स्थलों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पुरुषोत्तम मास महोत्सव के तहत शिव महापुराण का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कर्नल मोहित कुमार जैन, निदेशक, आर्मी भर्ती कार्यालय, महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती मार्गदर्शन.
ip is from remote address-216.73.217.65