ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
रतलाम में महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी संस्था ने बुक बैंक का शुभारंभ किया
रतलाम में महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी संस्था ने बुक बैंक का शुभारंभ किया
|
RTMNwesToday News Desk
सवांददाता
रतलाम – महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम कार्यालय में बुक बैंक का शुभारंभ डॉ. उदय यार्दे और पं. संजय दवे द्वारा, बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक के करकमलों से किया गया। इस बुक बैंक में कक्षा 6 से 10 तक की पुस्तकें उपलब्ध हैं। साथ ही कक्षा 11 और 12 की कॉमर्स संकाय की पुस्तकें, गायनिक तथा पैथालॉजी विषय की पुस्तकें भी रखी गई हैं।
बुक बैंक का समय शाम 6:00 से 7:00 बजे तक निर्धारित है। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पं. संदीप व्यास, पं. राजेन्द्र कुमार जोशी, पं. सत्येन्द्र जोशी, पं. अजय कुमार जोशी, पं. संजीव कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। आभार पं. विजय हेमकांत शर्मा ने व्यक्त किया।











