- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
वार्ड 28 दिलीप नगर में सीमेंट कांक्रीट सड़क का भूमि पूजन
रतलाम, 8 जुलाई। वार्ड क्रमांक 28 स्थित दिलीप नगर में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती माया पांचाल और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर पटेल ने बताया कि दिलीप नगर धर्मशाला में पिछले 35 वर्षों से रह रहे 15 आवासहीन परिवारों को केबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री चेतन्य काश्यप की पहल पर भूमि पट्टे उपलब्ध कराए गए। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी घटक) के अंतर्गत नगर निगम द्वारा प्रत्येक परिवार को भवन निर्माण हेतु ₹2.5 लाख की राशि स्वीकृत की गई। अब ये परिवार शीघ्र ही पक्के मकानों में निवास करेंगे।
निर्माणाधीन आवास क्षेत्र में सड़क की समस्या को देखते हुए आज भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर परिवारजनों और नागरिकों ने मंत्री श्री काश्यप तथा महापौर पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि रमेशचन्द्र पांचाल सहित गज्जू भैया, कन्हैयालाल राठौड़, भगत सिंह, संजय शर्मा, गोवर्धनलाल राठौड़, खेमचंद चौपड़ा, मुकेश वसुनिया, भरत पाटीदार, राहुल पवार, देवी सिंह, दुलजीभाई, अनवर अली, शुभम देवड़ा, प्रेम भाबर, दिलीप सिंह और अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदु:
दिलीप नगर में सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण होगा।
15 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान मिलेंगे।
भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने किया।
नागरिकों ने मंत्री चेतन्य काश्यप और महापौर पटेल का आभार जताया।















