कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने ग्राम आरोग्य मंदिर में टीकाकरण दिवस का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम आरोग्य मंदिर छावनी झोड़िया और रतनगढ़ पीठ में टीकाकरण दिवस का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री सी.पी. चौहान तथा सीडीपीओ श्री एहतेशाम अंसारी शामिल रहे। अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण और संस्थागत व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए कि सभी पात्र गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप किया जाए तथा अनमोल पोर्टल पर प्रविष्टियां समय पर दर्ज हों। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।














