- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम रेलवे स्टेशन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।
दिनांक 08/07/2026 को माननीय म0 प्र0 उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड रतलाम श्री अतुल यादव एवं सचिव एवं न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम श्री नीरज पवैया, स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट, रतलाम श्री बृजेश राजपूत द्वारा जीआरपी एवं आरपीएफ के समन्वय से ‘‘ऑपरेशन हमदर्द’’ अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाकर थाना जीआरपी एवं आर पी एफ पर लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई। उक्त लीगल एड क्लीनिक पर पैरालीगल वालेंटियर्स तैनात किये जायेगे जो उपस्थित होने वाले व्यक्तियों की समस्याओं का समाधान प्रदान करवायेगें।
कार्यक्रम के शुभारंभ में श्री पवैया, सचिव द्वारा आमजन को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह तथा लीगल एड क्लीनिक की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी स्टेशन के बाहर लावारिस हालत में पशुओं जिनमें गाय एवं कुत्ते उनके लिए पशु चिकित्सालय से उपचार एवं नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से गायों को सुरक्षित स्थान पर भेजने का प्रबंध करवाया गया।
न्यायाधीश श्री राजपूत द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थितजन को बताया कि हमें रेलवे की हमेशा सुरक्षा करनी है, हमेशा टिकिट लेकर ही यात्रा करें और कभी भी एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने पर हमेशा पुल, सीढ़ी का उपयोग करें, रेलवे ट्रेक पटरी से न निकले और कभी भी ट्रेन के दरवाजे के पास न बैठे या खडे होवे। साथ सायबर सुरक्षा अभियान के बारे में भी बताया।
न्यायाधीश श्री यादव द्वारा उपस्थितजन को सायबर सुरक्षा हेतु शपथ दिलवाई गई कि हम सभी सायबर फ्राड से बचेंगे और इंटरनेट का उपयोग संभल कर करेगें और सायबर फ्राड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि सायबर सुरक्षा अभियान ‘सेफ क्लिक’ संपूर्ण प्रदेश में दिनांक 24 जून 2026 से 08 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है। रेल यात्रा के दौरान हमें अपने मोबाइल का उपयोग उस वक्त न करें जब ट्रेन प्लेटफॉर्म के नजदीक कम स्पीड में हो, नहीं तो आपका मोबाइल फोन चोरी भी हो सकता है।
इसी क्रम में संपूर्ण प्लेटफॉर्म क्रं. 02 एवं 04 के आसपास निरीक्षण किया गया गया जिसमें लावारिस हालत में 03 महिलाओं से न्यायाधीशगण द्वारा चर्चा की गई उनके बारे में जानकारी लेकर संबंधित थाना एवं ग्राम पंचायत में संपर्क कर उनके पुर्नवास की व्यवस्था गई एवं प्लेटफार्म के आसपास साफ-सफाई का जायजा लिया जाकर संबंधित को उचित रूप से साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर टी. आई. रेलवे पुलिस, श्री सोहन लाल पाटीदार, श्री पृथ्वीराज मीण चीफ हेल्थ ऑफीसर श्री अजब सिंह कुशवाह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम का स्टॉफ एवं जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।














