Skip to main content

बरसात में पुल-पुलियों पर पानी होने पर वाहन न निकालें : अपर कलेक्टर श्री रावत,रतलाम रेलवे स्टेशन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।,महाराष्ट्र में भारी वर्षा से प्रभावित रेल यातायात कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं परिचालन बहाल,उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में ब्‍लॉक के कारण इंदौर - बरेली एक्‍सप्रेस प्रभावित,शपथ ग्रहण के साथ नवाणु तपस्वियों का सम्मान, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 146 आवेदनों की सुनवाई की,कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने ग्राम आरोग्य मंदिर में टीकाकरण दिवस का किया निरीक्षण,श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह न्यास द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित,रतलाम में यूनियन का 31वां स्थापना दिवस मनाया गया,भ्रष्टाचार और अत्याचार के विरुद्ध जनजागरण का संकल्प, एनएसीओसीआई के शपथ ग्रहण समारोह में समाजसेवा का हुआ सम्मान

बरसात में पुल-पुलियों पर पानी होने पर वाहन न निकालें : अपर कलेक्टर श्री रावत

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर सभागार में जिले के स्कूल संचालकों एवं बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, सीएसपी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीसी होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 08 जुलाई 2026। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर सभागार में जिले के स्कूल संचालकों एवं बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, सीएसपी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीसी होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी स्कूली वाहनों के दस्तावेज जैसे फिटनेस, बीमा, परमिट, पीयूसी आदि अद्यतन रहें। बस चालक एवं परिचालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा पुलिस सत्यापन अनिवार्य है। बसों में स्पीड गवर्नर, इमरजेंसी विंडो, पैनिक बटन, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और सीसीटीवी कैमरे सहित सभी सुरक्षा उपकरण कार्यशील अवस्था में होने चाहिए।

अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जाए और बच्चों को चालक के केबिन में बैठने की अनुमति न दी जाए। बसों पर शिकायत नंबर, "स्कूल बस" का स्पष्ट उल्लेख तथा रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएं। चालक एवं परिचालक निर्धारित वर्दी और नेम प्लेट पहनें तथा गति सीमा का पालन करें।

विशेष रूप से वर्षा ऋतु में पुल-पुलियों अथवा रपटों पर पानी होने की स्थिति में किसी भी स्कूली वाहन को पार न कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी स्कूल संचालकों एवं बस ऑपरेटरों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर सभागार में जिले के स्कूल संचालकों एवं बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, सीएसपी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीसी होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दिनांक 08/07/2026 को माननीय म0 प्र0 उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड रतलाम श्री अतुल यादव एवं सचिव एवं न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम श्री नीरज पवैया, स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट, रतलाम श्री बृजेश राजपूत द्वारा जीआरपी एवं आरपीएफ के समन्वय से ‘‘ऑपरेशन हमदर्द’’ अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 08 जुलाई। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा और जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। .
अन्य
न्यूज़ डेस्क  | 
09, 16, 23 और 30 जुलाई 2026 को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14319 इंदौर–बरेली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप, रतलाम द्वारा रविवार शाम केसर पैलेस में शपथ ग्रहण समारोह, नवाणु तपस्वी सम्मान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन और अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 146 आवेदन प्राप्त हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम आरोग्य मंदिर छावनी झोड़िया और रतनगढ़ पीठ में टीकाकरण दिवस का औचक निरीक्षण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 7 जुलाई। श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह न्यास के बैनर तले श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में भरावा की कुई स्थित श्री शेष नारायण मंदिर पर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन का 31वां स्थापना दिवस संगठन कार्यालय रतलाम में आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रहित, ईमानदारी और जनसेवा के संकल्प के साथ नेशनल एंटीकरप्शन ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया (एनएसीओसीआई) द्वारा उज्जैन संभाग का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह रतलाम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। .

बरसात में पुल-पुलियों पर पानी होने पर वाहन न निकालें : अपर कलेक्टर श्री रावत,रतलाम रेलवे स्टेशन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।,महाराष्ट्र में भारी वर्षा से प्रभावित रेल यातायात कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं परिचालन बहाल,उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में ब्‍लॉक के कारण इंदौर - बरेली एक्‍सप्रेस प्रभावित,शपथ ग्रहण के साथ नवाणु तपस्वियों का सम्मान, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 146 आवेदनों की सुनवाई की,कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने ग्राम आरोग्य मंदिर में टीकाकरण दिवस का किया निरीक्षण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध