विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत रतलाम द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर सीएम राइज विद्यालय, सैलाना में पौधारोपण एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, सेवा, एकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, राष्ट्रभक्ति और योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल प्रशिक्षक अशोक सिंह गौड़, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रीति चरपोटा, ममता सिंह और दुर्गा डामोर उपस्थित रहे।
विद्यालय परिसर में अतिथियों और विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश ग्रहण किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री दुर्गा शंकर मोयल ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री गौरव ने व्यक्त किया।













