- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह न्यास द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित
रतलाम, 7 जुलाई। श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह न्यास के बैनर तले श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में भरावा की कुई स्थित श्री शेष नारायण मंदिर पर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ समाजसेवी मोतीलाल मीडिंया ने भगवान के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। न्यास पिछले 25 वर्षों से समाज के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करता आ रहा है। इसके साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाता है।
नवनीत सोनी ने बताया कि 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर नगद पुरस्कार भी दिया जाता है। श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह न्यास मध्यप्रदेश शासन द्वारा पंजीकृत संस्था है, जिसकी स्थापना 40 वर्ष पूर्व हुई थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर गजाधर सोनी, नवनीत सोनी, जगदीश सोनी, रमेश सोनी, शैलेष सोनी, राजेश भामा, संजय सोनिवाल, राजेश सोनी, संजय सोनी सहित समाजजन उपस्थित रहे।













