Skip to main content

श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह न्यास द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित,रतलाम में यूनियन का 31वां स्थापना दिवस मनाया गया,भ्रष्टाचार और अत्याचार के विरुद्ध जनजागरण का संकल्प, एनएसीओसीआई के शपथ ग्रहण समारोह में समाजसेवा का हुआ सम्मान,रतलाम में एक ही स्थान पर हृदय रोगों की आधुनिक सर्जरी सुविधा,“पद्म पुरस्कार 2027 हेतु बागवानी क्षेत्र से नामांकन आमंत्रित”,विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न,श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया,मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित,श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया

भ्रष्टाचार और अत्याचार के विरुद्ध जनजागरण का संकल्प, एनएसीओसीआई के शपथ ग्रहण समारोह में समाजसेवा का हुआ सम्मान

राष्ट्रहित, ईमानदारी और जनसेवा के संकल्प के साथ नेशनल एंटीकरप्शन ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया (एनएसीओसीआई) द्वारा उज्जैन संभाग का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह रतलाम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

भ्रष्टाचार और अत्याचार के विरुद्ध जनजागरण का संकल्प, एनएसीओसीआई के शपथ ग्रहण समारोह में समाजसेवा का हुआ सम्मान
रतलाम। राष्ट्रहित, ईमानदारी और जनसेवा के संकल्प के साथ नेशनल एंटीकरप्शन ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया (एनएसीओसीआई) द्वारा उज्जैन संभाग का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह रतलाम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार एवं अत्याचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झाबुआ–रतलाम संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान थीं। समारोह की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार टेन्द्रों, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) आनंद सोनी, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी श्रीमती गायत्री सोनी तथा दो बत्ती थाना प्रभारी जितेन्द्र जादौन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाजसेवा, जनकल्याण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले हेमन्त मूणत, गोविन्द काकानी, अनुज छाजेड़, रमेश टाक, डॉ. शैलेन्द्र चौकर्षि पैथोलॉजिस्ट, डॉ. बी.एल. तापड़िया, अर्पित गांधी, सत्यदेव मलिक, मोहन मुरलीवाला, पंकज कटारिया एवं पंकज मेहता का अतिथियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित समाजसेवियों ने इसे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सम्मान बताते हुए सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनएसीओसीआई आज देश के 28 राज्यों में सक्रिय होकर 500 से अधिक कार्यालयों के माध्यम से भ्रष्टाचार और अत्याचार के विरुद्ध प्रभावी जनजागरण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठनों की भूमिका समाज में पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों और जनविश्वास को मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर सेवा कार्य करने का आह्वान किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार टेन्द्रों ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं अत्याचार के विरुद्ध लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय जांच अधिकारी
प्रदेश अध्यक्ष अनिल बोराणा, जिला अध्यक्ष रमेश पीपाड़ा एवं एवम पूरी टीम रही। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मनोज सुराणा (उज्जैन) ने किया। अंत में जिला अध्यक्ष रमेश पीपाड़ा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
यह जानकारी एनएसीओसीआई के जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त मूणत ने दी।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 7 जुलाई। श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह न्यास के बैनर तले श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में भरावा की कुई स्थित श्री शेष नारायण मंदिर पर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन का 31वां स्थापना दिवस संगठन कार्यालय रतलाम में आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रहित, ईमानदारी और जनसेवा के संकल्प के साथ नेशनल एंटीकरप्शन ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया (एनएसीओसीआई) द्वारा उज्जैन संभाग का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह रतलाम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों और अन्य विभागीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट बोर्ड द्वारा त्रिपोलिया गेट स्थित श्री राम मंदिर परिसर में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन ट्रेनों के अपटेड के लिए कृपया रेलवे पूछताछ नम्बर पर संपर्क करेमुंबई एवं पुणे क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रतलाम रेल मण्डल जनसंपर्क विभाग व्दारा प्राप्त समाचार अनुसार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। तेलियान मंसूरी समाज द्वारा रविवार को नाहरपुरा स्थित महात्मा गांधी उर्दू स्कूल में वर्ष 2025-26 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 55 मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना रहा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम सनातन संस्कृति, धर्म एवं सेवा के लिए समर्पित ईशानवी "अनुगच्छतु प्रवाह" द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष शानदार चतुर्थ वर्ष में प्रवेश करते हुए 151 शिवलिंगों के महारुद्राभिषेक का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। .

श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह न्यास द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित,रतलाम में यूनियन का 31वां स्थापना दिवस मनाया गया,भ्रष्टाचार और अत्याचार के विरुद्ध जनजागरण का संकल्प, एनएसीओसीआई के शपथ ग्रहण समारोह में समाजसेवा का हुआ सम्मान,रतलाम में एक ही स्थान पर हृदय रोगों की आधुनिक सर्जरी सुविधा,“पद्म पुरस्कार 2027 हेतु बागवानी क्षेत्र से नामांकन आमंत्रित”,विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न,श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया,मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित,सम्मान समारोह आयोजित