- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया
हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट बोर्ड द्वारा त्रिपोलिया गेट स्थित श्री राम मंदिर परिसर में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
श्री राम मंदिर हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट बोर्ड द्वारा त्रिपोलिया गेट स्थित श्री राम मंदिर परिसर में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। यह आयोजन ट्रस्ट बोर्ड की वार्षिक परंपरा का हिस्सा है, जो लगातार पिछले 11 वर्षों से विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराता आ रहा है।
समाज द्वारा हर वर्ष उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया जाता है। इस अवसर पर बंसीलाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, रामबाबु शर्मा, जगदीश शर्मा, गोपाल शर्मा, विकास शर्मा, सुमित शर्मा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।













