Skip to main content

योग से तन स्वस्थ रहता है, और अल्पविराम से मन प्रसन्न रहता है।,150 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।,बेघर, अनाथ और असहाय बच्चों के लिए **'साथी' अभियान** शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य इन बच्चों को कानूनी पहचान प्रदान करना और उन्हें सामाजिक कल्याण सेवाओं तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराना है।,कलेक्टर ने पोषण ट्रेकर एप के सभी संकेतकों में प्रगति लाने पर जोर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।,'वूमन फॉर ट्री' कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण के लिए चयनित स्थलों का निरीक्षण किया गया।,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,खबरो के लिए सम्पर्क करे विपिन त्रिवेदी चीफ ऐडीटर,8989896001,RTMNews Today रतलाम का नियमित प्रसारण आप रात 9 बजे देख सकते

RTMNEWS Today

कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित नहीं रहे, सभी किसानों का किया जाए गेंहू उपार्जित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित नहीं रहे, सभी किसानों का किया जाए गेंहू उपार्जित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
 | न्यूज़ डेस्क  |  ताज़ा खबरें/राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि गेंहू उपर्जान के लिए कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित नहीं रहे और बुकिंग वाले सभी किसानों का गेंहू उपार्जित किया जाए। किसानों को कोई परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उपार्जन केंद्रों पर किसी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब तक 8 लाख 87 लाख से हजार से अधिक पंजीकृत किसानों से 76.60 लाख मैट्रिक टन गेंहू उपार्जित हुआ है। किसानों को 5 मई तक 16 हजार 472 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ते हुए इस वर्ष 81 लाख मैट्रिक टन गेंहू उपार्जन लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। यह प्रदेश के किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को अन्नदाताओं पर गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रबी उपार्जन अंतर्गत गेहूं उपार्जन की समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) डॉ. राजेश राजौरा उपस्थित थे।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2025-26 में 34 लाख 93 हजार एकड़ रकबे में हुए गेंहू उपार्जन के लिए 15 लाख 44 हजार किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया। प्रदेश में 3 हजार 620 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए। स्लॉट बुकिंग से शेष किसानों की बुकिंग के लिए पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन किसानों से गेंहू का उपार्जन 9 मई तक किया जाएगा।

विज्ञापन

योग से तन स्वस्थ रहता है, और अल्पविराम से मन प्रसन्न रहता है।,150 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।,बेघर, अनाथ और असहाय बच्चों के लिए **'साथी' अभियान** शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य इन बच्चों को कानूनी पहचान प्रदान करना और उन्हें सामाजिक कल्याण सेवाओं तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराना है।,कलेक्टर ने पोषण ट्रेकर एप के सभी संकेतकों में प्रगति लाने पर जोर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।,'वूमन फॉर ट्री' कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण के लिए चयनित स्थलों का निरीक्षण किया गया।,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"