Skip to main content

योग से तन स्वस्थ रहता है, और अल्पविराम से मन प्रसन्न रहता है।,150 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।,बेघर, अनाथ और असहाय बच्चों के लिए **'साथी' अभियान** शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य इन बच्चों को कानूनी पहचान प्रदान करना और उन्हें सामाजिक कल्याण सेवाओं तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराना है।,कलेक्टर ने पोषण ट्रेकर एप के सभी संकेतकों में प्रगति लाने पर जोर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।,'वूमन फॉर ट्री' कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण के लिए चयनित स्थलों का निरीक्षण किया गया।,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,खबरो के लिए सम्पर्क करे विपिन त्रिवेदी चीफ ऐडीटर,8989896001,RTMNews Today रतलाम का नियमित प्रसारण आप रात 9 बजे देख सकते

RTMNEWS Today

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी को समर्पित शोभायात्रा में गूंजा जयघोष—'अहिल्याबाई अमर रहे!'

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी को समर्पित शोभायात्रा में गूंजा जयघोष—'अहिल्याबाई अमर रहे!'
 | न्यूज़ डेस्क  |  ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार शाम एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में मातृशक्ति ने 'अहिल्याबाई अमर रहे' के जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष आकर्षण का केंद्र वे बालिकाएं रहीं, जिन्होंने अहिल्याबाई होल्कर का रूप धारण किया था।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा शहीद चौक से प्रारंभ होकर धानमंडी, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा होते हुए डालु मोदी बाजार पहुंचकर संपन्न हुई।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने जानकारी दी कि शोभायात्रा के दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, नामली नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता परिहार, उपाध्यक्ष पूजा योगी, पार्षद निशा पवन सोमानी, अनिता कटारा, संगीता सोनी, कविता चौहान, जिला टोली संयोजक बलवंत भाटी एवं सहसंयोजक अनिता कटारिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके अलावा, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला पदाधिकारी सुनील सारस्वत, मनोज शर्मा, दशरथ पाटीदार, नेहा मेहर, नीलेश बाफना, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, जनभागीदारी समिति सदस्य विनोद कर्मचंदानी, मंडल पदाधिकारी नंदकिशोर पंवार, ललिता पंवार, जीवन ज्योति, पूजा बोहरा, भारतीय राहोरी, राखी व्यास, रेखा गौतम, अनिता चौहान, मंगला कुवंर, मंजूला माहेश्वरी, आई.टी.सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वषिष्ठ, शिवेंद्र माथुर सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी इस आयोजन में शामिल हुए।

विज्ञापन

योग से तन स्वस्थ रहता है, और अल्पविराम से मन प्रसन्न रहता है।,150 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।,बेघर, अनाथ और असहाय बच्चों के लिए **'साथी' अभियान** शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य इन बच्चों को कानूनी पहचान प्रदान करना और उन्हें सामाजिक कल्याण सेवाओं तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराना है।,कलेक्टर ने पोषण ट्रेकर एप के सभी संकेतकों में प्रगति लाने पर जोर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।,'वूमन फॉर ट्री' कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण के लिए चयनित स्थलों का निरीक्षण किया गया।,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"