Latest News
150 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
भगवान श्री राम ने मर्यादा की स्थापना के लिए और श्री कृष्ण ने धर्माचरण को दिशा देने के लिए अवतार लिया।
रतलाम में आयोजित संगीतमय सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन परम पूज्य भागवत आचार्य श्री योगेश्वर शास्त्री जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सनातन देवी-देवताओं के अवतरण की रोचक और सारगर्भित कहानी है, जो संपूर्ण मानव जाति के लिए भगवान श्री राम और श्री कृष्ण द्वारा स्थापित मर्यादित मूल्यों एवं धर्माचरणों की महत्ता को प्रतिपादित करती है।
उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने अपनी लीलाओं से अनेक किवदंतियों को जन्म दिया, जिनमें गंगा के विभिन्न स्वरूपों का पृथ्वी पर आगमन भी शामिल है। भगवान श्री राम और श्री कृष्ण ने इन शाश्वत मूल्यों को दिशा देते हुए प्रयोगात्मक व्यवस्था के रूप में परिवर्तित किया। श्री राम का वनवास और महाभारत का युद्ध इसी का उदाहरण हैं।
शास्त्री जी ने जीवन में योग्यता को अधिकार से अधिक महत्वपूर्ण बताया और कहा कि अधिकार के लालच में योग्य व्यक्तियों का अपमान करना अनुचित है। उन्होंने धृतराष्ट्र और पांडू का उदाहरण देते हुए समझाया कि योग्यता की अनदेखी महाभारत जैसे संघर्षों को जन्म देती है। इसी तरह, बालक ध्रुव ने अपमान के बावजूद अपनी योग्यता से आकाशीय मंडल में स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि मगध राज्य में अपमानित होने के बावजूद उन्होंने अपनी योग्यता और पुरुषार्थ से इतिहास रच दिया। श्रीमद् भागवत कथा इन महापुरुषों के चरित्र को जन-जन तक पहुंचा रही है, जिससे धार्मिक जन जागरण को बल मिल रहा है।
कथा के दौरान भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के जन्म को पात्रों द्वारा अभिनीत किया गया, जिससे पंडाल में हर्ष और उत्साह का वातावरण बन गया। श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे।
कथा समाप्ति के पश्चात आरती का आयोजन हुआ, जिसमें लायंस क्लब की झोन चेयरपर्सन कल्पना राजपुरोहित, लायंस क्लब रतलाम अध्यक्ष कुलदीप त्रिवेदी, पूर्व रीजन चेयरपर्सन वीणा छाजेड़, गोपाल जोशी, बी.के. महेश्वरी, संजय गुणावत, शिक्षक सांस्कृतिक मंच के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम तोगड़े, कृष्ण चंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौड़, श्याम सुंदर भाटी आदि ने सम्मिलित होकर पोथी पूजन एवं पंडित जी का सम्मान किया।
इस अवसर पर यजमान कैलाश शर्मा, महेश शर्मा, दिनेश शर्मा, सुनील शर्मा, निखिलेश शर्मा, मनीष शर्मा, प्रियेश शर्मा, दीपक शर्मा, प्रशांत शर्मा, महेंद्र व्यास, अखिलेश राजावत, अभिसार हाडा, राजकुमार हाडा, विजय व्यास, आशीष शर्मा, संदीप शर्मा, गौरव शर्मा, छोटू शर्मा, दिव्यांश शर्मा, सौम्यथा शर्मा, अक्षिता शर्मा, गार्गी शर्मा, रिशल शर्मा, गौरी शर्मा, गर्वित शर्मा, वृंदा शर्मा, भाविका शर्मा आदि ने अतिथियों एवं पोथी का स्वागत कर गुरुदेव का आशीर्वाद ग्रहण किया।
मंगल मूर्ति रेजिडेंसी कॉलोनी के निवासियों ने गुरुदेव शास्त्री जी का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रियेश शर्मा ने किया और आभार दिलीप वर्मा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
Latest & More News
