Skip to main content

रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन,जनसुनवाई में 137 आवेदनों की सुनवाई की,14 दिन की देखभाल के बाद नवजात ‘देवी’ मातृछाया शिशुगृह को सुपुर्द,लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर एवं हिसार - वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित,अच्छे प्रयास समाज को प्रेरणा देते हैं" – श्री जैन,रतलाम में संध्याकालीन शिविरों का दूसरा चरण,युवा संगम रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में होगा आयोजित,9 अभिग्रह के साथ पूर्ण हुआ महासती प्रफुल्ला श्री म सा की 98 वी ओली जी का पारणा,इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, छह सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ,जिले में जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला रतलाम की नई कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।
 |  न्यूज़ डेस्क

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला रतलाम की नई कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे। इस अवसर पर नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय कराया गया तथा संगठनात्मक कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठन को अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।

जिला मोर्चा अध्यक्ष संदीप यादव ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से संगठन के दायित्वों को गंभीरता से निभाने और रणनीतिक कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज़ुबिन जैन, प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा (शासन योजना प्रभारी) आशीष सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदकिशोर मावर, महामंत्री चेतन टाक एवं सुरेश गुर्जर मंचासीन रहे। बैठक का संचालन महामंत्री चेतन टाक ने किया और आभार रवि पवार ने व्यक्त किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजनांतर्गत मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाली कुल 10 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 185 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 21 जुलाई। सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि 4 जुलाई 2026 को जी.आर.पी. स्टाफ को रेलवे की एक बोगी में अज्ञात अवस्था में मिली नवजात बालिका को जिला चिकित्सालय के एस.एन.सी.यू. (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया था। बालिका को अस्थायी रूप से “देवी” नाम दिया गया। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर एवं हिसार - वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
समाज में सज्जन व्यक्तियों द्वारा किए गए उत्तम प्रयास पूरे समाज को प्रेरित करते हैं। ऐसे कार्य अन्य लोगों को भी भलाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयंत सुभेदार एवं डॉ. पूर्णिमा सुभेदार ने "एक पंगत – एक संगत" का आयोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जो अनुकरणीय है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले की सभी 08 नगरीय निकायों में वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविर आयोजित किए गए। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग व तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय रतलाम द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 21 जुलाई 2026 को शासकीय आई.टी.आई रतलाम, सैलाना रोड, सज्जन मिल के सामने रतलाम में किया गया है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 20 जुलाई। आराधनामय चातुर्मास के मंगल प्रवेश के बाद श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक के तत्वावधान मे परम पूज्य महासती प्रफुल्ला श्री जी मासा की 98 वीं ओली जी का पारणा बड़े हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह सांगोद रोड पर संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रविवार को जिले में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों द्वारा लाए गए जैविक उत्पादों को उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदा। .