Skip to main content

रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन,जनसुनवाई में 137 आवेदनों की सुनवाई की,14 दिन की देखभाल के बाद नवजात ‘देवी’ मातृछाया शिशुगृह को सुपुर्द,लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर एवं हिसार - वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित,अच्छे प्रयास समाज को प्रेरणा देते हैं" – श्री जैन,रतलाम में संध्याकालीन शिविरों का दूसरा चरण,युवा संगम रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में होगा आयोजित,9 अभिग्रह के साथ पूर्ण हुआ महासती प्रफुल्ला श्री म सा की 98 वी ओली जी का पारणा,इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, छह सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ,जिले में जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन

अच्छे प्रयास समाज को प्रेरणा देते हैं" – श्री जैन

समाज में सज्जन व्यक्तियों द्वारा किए गए उत्तम प्रयास पूरे समाज को प्रेरित करते हैं। ऐसे कार्य अन्य लोगों को भी भलाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयंत सुभेदार एवं डॉ. पूर्णिमा सुभेदार ने "एक पंगत – एक संगत" का आयोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जो अनुकरणीय है।
 |  न्यूज़ डेस्क

समाज में सज्जन व्यक्तियों द्वारा किए गए उत्तम प्रयास पूरे समाज को प्रेरित करते हैं। ऐसे कार्य अन्य लोगों को भी भलाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयंत सुभेदार एवं डॉ. पूर्णिमा सुभेदार ने "एक पंगत – एक संगत" का आयोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जो अनुकरणीय है।

यह विचार संस्था "हम लोग" के अध्यक्ष सुभाष जैन ने समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि हाल ही में सेवाभावी चिकित्सक दंपत्ति ने अपने वार्ड के सत्रह स्वच्छता सेवकों को, जो प्रतिदिन सफाई कर स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग करते हैं, सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान राशि प्रदान की गई। समारोह का सबसे प्रेरणादायी क्षण वह रहा जब चिकित्सक दंपत्ति ने सभी स्वच्छता सेवकों के साथ "एक पंगत – एक संगत" की भावना से जलपान किया।

इस अनुकरणीय कार्य के लिए संस्था "हम लोग" ने डॉ. जयंत सुभेदार एवं डॉ. पूर्णिमा सुभेदार को पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान स्वीकार करते हुए डॉ. जयंत सुभेदार ने अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिता श्री मुकुंद सुभेदार को अपना आदर्श बताते हुए कहा – "जो हमारी सेवा करता है, वह सदैव सम्माननीय होना चाहिए। हमारे परिवार में यही भावना रही है और हम आज भी उसका पालन कर रहे हैं।"

इस अवसर पर नगर के ख्यात रंगकर्मी श्री कैलाश व्यास, साहित्यकार श्री आशीष दशोत्तर, प्रख्यात फोटोग्राफर श्री लगन शर्मा एवं संस्था सचिव ओमप्रकाश ओझा उपस्थित रहे। अंत में संस्था की ओर से सचिव ने आभार व्यक्त किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजनांतर्गत मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाली कुल 10 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 185 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 21 जुलाई। सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि 4 जुलाई 2026 को जी.आर.पी. स्टाफ को रेलवे की एक बोगी में अज्ञात अवस्था में मिली नवजात बालिका को जिला चिकित्सालय के एस.एन.सी.यू. (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया था। बालिका को अस्थायी रूप से “देवी” नाम दिया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
समाज में सज्जन व्यक्तियों द्वारा किए गए उत्तम प्रयास पूरे समाज को प्रेरित करते हैं। ऐसे कार्य अन्य लोगों को भी भलाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयंत सुभेदार एवं डॉ. पूर्णिमा सुभेदार ने "एक पंगत – एक संगत" का आयोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जो अनुकरणीय है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले की सभी 08 नगरीय निकायों में वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविर आयोजित किए गए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह सांगोद रोड पर संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रविवार को जिले में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों द्वारा लाए गए जैविक उत्पादों को उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला रतलाम की नई कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
यह जमाना 5G का है । जिसमें पहला G है गुरु, गुरुनी भगवंत चातुर्मास के लिए आए है । दूसरा G है जेनरस उदारता इस चातुर्मास में हमें उदारता रखना है । तीसरा G है गिव एंड टेक - हम आपको जिनवाणी देंगे आप हमे टाइम देना आपको हमे इस चातुर्मास में केवल 5 दिन देना है 5 दिन में 120 घण्टे होते है, मतलब आपको इन चार महीनों में केवल एक घंटा रोज देना है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एक नया जीवन देने और स्वास्थ्य सुविधाओं को उन तक सहजता से पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 1 अगस्त को डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में एक विशाल 'जीवनधारा शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। .