Skip to main content

रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन,जनसुनवाई में 137 आवेदनों की सुनवाई की,14 दिन की देखभाल के बाद नवजात ‘देवी’ मातृछाया शिशुगृह को सुपुर्द,लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर एवं हिसार - वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित,अच्छे प्रयास समाज को प्रेरणा देते हैं" – श्री जैन,रतलाम में संध्याकालीन शिविरों का दूसरा चरण,युवा संगम रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में होगा आयोजित,9 अभिग्रह के साथ पूर्ण हुआ महासती प्रफुल्ला श्री म सा की 98 वी ओली जी का पारणा,इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, छह सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ,जिले में जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन

रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजनांतर्गत मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाली कुल 10 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 185 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजनांतर्गत मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाली कुल 10 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 185 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया।



जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम के प्रशिक्षण अधीक्षक श्री एच. के. बाथम द्वारा आफर लेटर प्रदान कर उपस्थित युवक युवतियों को आत्म निर्भर होने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया।



चयन करने वाली कंपनियों में से रतलाम स्थित प्रतिष्ठान कार्पाेरेट देखो वेन्चर लि. द्वारा-5, अंकलेसरिया ऑटोमोबाइल्स द्वारा-2, भारती एक्सा लाईफ द्वारा-5, तथा रतलाम से बाहर स्थित प्रतिष्ठान में से प्रतिभा स्वराज लि., उज्जैन द्वारा 30, जस्ट डॉयल इन्दौर द्वारा 34, कृषि दर्पण एग्रो प्रा. लि. उज्जैन द्वारा-36, माही ग्रूप ऑफ एजुकेशन, बांसवाडा द्वारा 11, कवच ग्लोबल कनेक्ट. लि. अहमदाबाद द्वारा 42, परेनियल प्रा. लि. द्वारा 20 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। कैंपस में सम्मिलित होने के लिए कुल 345 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन किया।



जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वरोजगार अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के कुल 77 प्रकरणों में 4 करोड़ 18 लाख 87 हजार रूपये की राशि के लोन सेंक्शन किये गये।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजनांतर्गत मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाली कुल 10 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 185 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 21 जुलाई। सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि 4 जुलाई 2026 को जी.आर.पी. स्टाफ को रेलवे की एक बोगी में अज्ञात अवस्था में मिली नवजात बालिका को जिला चिकित्सालय के एस.एन.सी.यू. (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया था। बालिका को अस्थायी रूप से “देवी” नाम दिया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
समाज में सज्जन व्यक्तियों द्वारा किए गए उत्तम प्रयास पूरे समाज को प्रेरित करते हैं। ऐसे कार्य अन्य लोगों को भी भलाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयंत सुभेदार एवं डॉ. पूर्णिमा सुभेदार ने "एक पंगत – एक संगत" का आयोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जो अनुकरणीय है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले की सभी 08 नगरीय निकायों में वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविर आयोजित किए गए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह सांगोद रोड पर संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रविवार को जिले में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों द्वारा लाए गए जैविक उत्पादों को उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला रतलाम की नई कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
यह जमाना 5G का है । जिसमें पहला G है गुरु, गुरुनी भगवंत चातुर्मास के लिए आए है । दूसरा G है जेनरस उदारता इस चातुर्मास में हमें उदारता रखना है । तीसरा G है गिव एंड टेक - हम आपको जिनवाणी देंगे आप हमे टाइम देना आपको हमे इस चातुर्मास में केवल 5 दिन देना है 5 दिन में 120 घण्टे होते है, मतलब आपको इन चार महीनों में केवल एक घंटा रोज देना है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एक नया जीवन देने और स्वास्थ्य सुविधाओं को उन तक सहजता से पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 1 अगस्त को डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में एक विशाल 'जीवनधारा शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। .