रतलाम में संध्याकालीन शिविरों का दूसरा चरण
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले की सभी 08 नगरीय निकायों में वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविर आयोजित किए गए।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले की सभी 08 नगरीय निकायों में वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में जनप्रतिनिधि एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे।
कुल प्राप्त शिकायतें: 14
त्वरित निराकरण: 09
शिकायतों का विवरण:
पेयजल संबंधी: 03 (02 का तत्काल निराकरण)
स्वच्छता संबंधी: 09 (07 का तत्काल निराकरण)
पेड़ कटाई व स्ट्रीट लाइट: 02 (संबंधित कर्मचारी को कार्यवाही हेतु निर्देश)
शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे वार्ड स्तर पर सुनना और शीघ्र समाधान करना रहा। जानकारी पीओ डूडा श्री अरुण कुमार पाठक ने दी।


















