Skip to main content

रतलाम में संध्याकालीन शिविरों का दूसरा चरण,युवा संगम रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में होगा आयोजित,9 अभिग्रह के साथ पूर्ण हुआ महासती प्रफुल्ला श्री म सा की 98 वी ओली जी का पारणा,इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, छह सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ,जिले में जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक,मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर,मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय,आराधना मय चातुर्मास हेतु महासाध्वी प्रफुल्ला म.सा. आदि ठाना-5 का हुआ भव्य मंगल प्रवेश,मेडिसीन और सेवा का संगम: मेडिकल कॉलेज रतलाम में 1 अगस्त को लगेगा 'जीवनधारा शिविर', तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, छह सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ

रतलाम। सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह सांगोद रोड पर संपन्न हुआ।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह सांगोद रोड पर संपन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि डीएसपी गायत्री सोनी एवं विशिष्ट अतिथि डीएसपी आनंद सोनी व पीडीजी पुष्पा सेठिया रहे। दोनों अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में इंदु डांगी ने अध्यक्ष एवं नीता कोठारी ने सचिव पद की शपथ लेकर नए सत्र का कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व अध्यक्ष अनीता खीमेसरा एवं पूर्व सचिव शीतल गादिया ने कॉलर पहनाकर पद भार सौपा।

इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी टीना कोषाध्यक्ष, नेहा पोद्दार आईएसओ तथा अरुणा व्यास एडिटर व ज्योति छजलानी को दायित्व सौंपा गया। सीमा बोथरा, सुनीता राठी, मनमीन बेदी, हेमलता अग्रवाल, हेमलता मालपानी, रेखा अग्रवाल, प्रियंका खंडेलवाल, ज्योति छाजलानी, शीला खंडेलवाल, सुनीता जैन एवं सुनीता मुन्नत उपास्थित रहे

समारोह का मुख्य आकर्षण क्लब की वार्षिक थीम ग्रो एन फ्लोरिश के अंतर्गत घोषित छह जनहितकारी सेवा परियोजनाएँ रहीं। क्लब ने आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्राओं प्रांशी एवं प्रियांशी पगारिया की शिक्षा हेतु स्थायी आर्थिक सहयोग देने का संकल्प लिया। राज्य स्तर पर क्रिकेट एवं टेबल टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को स्पोर्ट्स शूज़ प्रदान किए गए तथा विद्यालय की छात्राओं के शारीरिक एवं खेल विकास के लिए स्पोर्ट्स सामग्री भेंट की गई

महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रत्येक रविवार बालिकाओं के लिए निःशुल्क सेल्फ-डिफेंस एवं डांस प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “एक अतिथि–एक पौधा” अभियान के तहत समारोह में उपस्थित प्रत्येक अतिथि को रिटर्न गिफ्ट के रूप में एक पौधा भेंट किया गया। वहीं स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत बाल चिकित्सालय के कॉरिडोर में बच्चों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए क्लब द्वारा दो सीलिंग फैन दान किए गए

डीएसपी गायत्री सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज महिलाएँ प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट परिचय दे रही हैं। उन्होंने क्लब द्वारा शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, खेल और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रखते हैं।

अतिथि डीएसपी आनंद सोनी ने कहा कि सेवा ही समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने क्लब की सेवा परियोजनाओं की प्रशंसा करते हुए नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में सोनू गुर्जर, विपुल राठौर, राकेश पोरवाल का सम्मान किया गया।

संचालन रेखा अग्रवाल एवं सीमा खंडेलवाल ने किया। अंत में एडिटर अरुणा व्यास द्वारा उड़ान पत्रिका का विमोचन कराया गया। समारोह में क्लब की सदस्याओं, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

“Grow N Flourish” की थीम के साथ क्लब ने शिक्षा, सेवा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले की सभी 08 नगरीय निकायों में वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविर आयोजित किए गए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 20 जुलाई। आराधनामय चातुर्मास के मंगल प्रवेश के बाद श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक के तत्वावधान मे परम पूज्य महासती प्रफुल्ला श्री जी मासा की 98 वीं ओली जी का पारणा बड़े हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह सांगोद रोड पर संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रविवार को जिले में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों द्वारा लाए गए जैविक उत्पादों को उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला रतलाम की नई कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
यह जमाना 5G का है । जिसमें पहला G है गुरु, गुरुनी भगवंत चातुर्मास के लिए आए है । दूसरा G है जेनरस उदारता इस चातुर्मास में हमें उदारता रखना है । तीसरा G है गिव एंड टेक - हम आपको जिनवाणी देंगे आप हमे टाइम देना आपको हमे इस चातुर्मास में केवल 5 दिन देना है 5 दिन में 120 घण्टे होते है, मतलब आपको इन चार महीनों में केवल एक घंटा रोज देना है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एक नया जीवन देने और स्वास्थ्य सुविधाओं को उन तक सहजता से पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 1 अगस्त को डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में एक विशाल 'जीवनधारा शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भाषाएं सभ्यताओं और इंसानों के बीच पुल बनाती हैं - प्रो. चौहान भाषाएं सभ्यताओं और संस्कृतियों के बीच एक पुल का निर्माण करती हैं । कोई भी भाषा किसी इंसान को इंसान से जुदा नहीं करती । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। युवाओं को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एस.वाई.एस. साइक्लोथॉन का आयोजन डॉ. राहुल पंजाबी द्वारा किया गया। इस अवसर पर साइकिल रैली और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री हरिहर सेवा समिति रतलाम एवं कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अनंत श्री विभूषित केशवपुर पीठाधीश्वर, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्दजी महाराज का अवतरण दिवस वह श्री कालिका माता अन्न क्षेत्र का 36 वॉ स्थापना दिवस स्थानीय कालिका माता सत्संग सभागृह में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। .