Skip to main content

युवा संगम रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में होगा आयोजित,9 अभिग्रह के साथ पूर्ण हुआ महासती प्रफुल्ला श्री म सा की 98 वी ओली जी का पारणा,इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, छह सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ,जिले में जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक,मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर,मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय,आराधना मय चातुर्मास हेतु महासाध्वी प्रफुल्ला म.सा. आदि ठाना-5 का हुआ भव्य मंगल प्रवेश,मेडिसीन और सेवा का संगम: मेडिकल कॉलेज रतलाम में 1 अगस्त को लगेगा 'जीवनधारा शिविर', तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक,जनवादी लेखक संघ की तरही गोष्ठी आयोजित

स्वामी चिदम्बरानन्दजी महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया

श्री हरिहर सेवा समिति रतलाम एवं कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अनंत श्री विभूषित केशवपुर पीठाधीश्वर, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्दजी महाराज का अवतरण दिवस वह श्री कालिका माता अन्न क्षेत्र का 36 वॉ स्थापना दिवस स्थानीय कालिका माता सत्संग सभागृह में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम : श्री हरिहर सेवा समिति रतलाम एवं कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अनंत श्री विभूषित केशवपुर पीठाधीश्वर, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्दजी महाराज का अवतरण दिवस वह श्री कालिका माता अन्न क्षेत्र का 36 वॉ स्थापना दिवस स्थानीय कालिका माता सत्संग सभागृह में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। प्रारंभ में मां कालिका माता व स्वामी चिदम्बरानंद सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर आरती की गई।
इस अवसर पर रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कालिका माता सेवा मंडल द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए पूज्य स्वामीजी के रतलाम प्रवास के दौरान मंडल द्वारा प्रदान की गई सेवाओं का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य समाज को सदाचार, सेवा और संस्कारों की दिशा प्रदान करता है।
प्रभुप्रेमी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री कैलाश व्यास ने पूज्य स्वामी चिदम्बरानन्दजी महाराज के दिव्य व्यक्तित्व एवं आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति समय-समय पर कुछ विशिष्ट आत्माओं को ईश्वरीय कार्यों के लिए पृथ्वी पर भेजती है। ऐसे महापुरुष अपने बाल्यकाल से ही धर्म, संस्कृति और लोकमंगल के प्रति अपनी विशेष अभिरुचि एवं समर्पण का परिचय देने लगते हैं। आदि शंकराचार्य, स्वामी विवेकानन्द, आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज तथा महामण्डलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्दजी महाराज इसके प्रेरक उदाहरण हैं।
श्री व्यास ने बताया कि पूज्य स्वामीजी को उनके पूज्य पिताश्री ने मात्र सात वर्ष की आयु में ही अपने सद्गुरु पूज्य स्वामी हरिहरानन्दजी महाराज की सेवा एवं संरक्षण में समर्पित कर दिया था। हिमालय की कठोर साधना के दौरान एक समय उनके चरण निष्क्रिय हो गए थे तथा चिकित्सकों ने उपचार की संभावना से भी इनकार कर दिया था। किंतु ईश्वरीय कृपा से एक अज्ञात संत वहाँ प्रकट हुए और उन्होंने कहा कि यह युवा संन्यासी भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के लिए महान कार्य करने वाला है। संत के स्पर्श मात्र से स्वामीजी पुनः स्वस्थ होकर खड़े हो गए। यह घटना उनके जीवन की दिव्य आध्यात्मिक यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय है।
उन्होंने आगे बताया कि पूज्य स्वामीजी ने विजयपुर में एक माह तक निरंतर खड़े रहकर कठिन तपस्या की तथा भंडूच में नेत्र बंद कर गहन साधना करते हुए निरंतर धर्मोपदेश प्रदान किए। उनका संपूर्ण जीवन तप, त्याग, सेवा और करुणा का अनुपम उदाहरण है। स्वामीजी का सरल, सहज एवं संवेदनशील व्यक्तित्व नवनीत (मक्खन) की कोमलता के समान है, जो प्रत्येक व्यक्ति को आत्मीयता एवं प्रेम का अनुभव कराता है।
कार्यक्रम में हरिहर सेवा समिति एवं कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी तथा सदस्यगण राजेंद्र गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास, किरण महावर, एडवोकेट कैलाश व्यास एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत एवं अभिनंदन शाल श्रीफल भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर प्रभुप्रेमी संघ के अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, समन्वय परिवार के श्री शिवराम शर्मा, कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट
अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, सचिव हरीश कुमार बिंदल, पूरणमल अग्रवाल, राधावल्लभ पुरोहित, राजेंद्र शर्मा, पुरण चोइथानी, बृजेश सक्सेना, चिराग ,मोहनलाल कसेरा, विश्वदीप टंडन, वीणा गोयल ,मनोरमा, पुष्पा व्यास, माया बक्शी, किरण शर्मा पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम उपरान्त भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ ।
कार्यक्रम का संचालन हरीश कुमार बिंदल ने किया तथा अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूज्य स्वामीजी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सतत लोककल्याणकारी जीवन की मंगलकामना की।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 20 जुलाई। आराधनामय चातुर्मास के मंगल प्रवेश के बाद श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक के तत्वावधान मे परम पूज्य महासती प्रफुल्ला श्री जी मासा की 98 वीं ओली जी का पारणा बड़े हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह सांगोद रोड पर संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रविवार को जिले में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों द्वारा लाए गए जैविक उत्पादों को उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला रतलाम की नई कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एक नया जीवन देने और स्वास्थ्य सुविधाओं को उन तक सहजता से पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 1 अगस्त को डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में एक विशाल 'जीवनधारा शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भाषाएं सभ्यताओं और इंसानों के बीच पुल बनाती हैं - प्रो. चौहान भाषाएं सभ्यताओं और संस्कृतियों के बीच एक पुल का निर्माण करती हैं । कोई भी भाषा किसी इंसान को इंसान से जुदा नहीं करती । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। युवाओं को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एस.वाई.एस. साइक्लोथॉन का आयोजन डॉ. राहुल पंजाबी द्वारा किया गया। इस अवसर पर साइकिल रैली और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री हरिहर सेवा समिति रतलाम एवं कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अनंत श्री विभूषित केशवपुर पीठाधीश्वर, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्दजी महाराज का अवतरण दिवस वह श्री कालिका माता अन्न क्षेत्र का 36 वॉ स्थापना दिवस स्थानीय कालिका माता सत्संग सभागृह में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। समता युवा संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 138 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में चल रहे दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम द्वारा 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान .