- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
जिले में जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन
रविवार को जिले में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों द्वारा लाए गए जैविक उत्पादों को उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदा। विभिन्न विकासखंडों से आए पाँच किसानों ने अपने उत्पादों का विक्रय किया, जिससे कुल कारोबार 49 हजार 210 रुपये से अधिक रहा।
धामनोद के किसान श्री चंद्रभानु ने जैविक अनाज, दालें, सब्जियां, फल और मूंगफली बेचकर 20,800 रुपये का व्यापार किया। श्री दिलीप धाकड़ (सादाखेड़ी) ने शहद से 6,370 रुपये, श्री दिलीप पाटीदार (करिया) ने देसी घी से 20,000 रुपये, श्री प्रवीण पटेल (रतलाम) ने 1,240 रुपये और श्री तेजराम सांकला ने जैविक सब्जियों से 800 रुपये का विक्रय किया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस हाट बाजार का उद्देश्य किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर विपणन अवसर उपलब्ध कराना और उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण, रसायनमुक्त खाद्य सामग्री पहुँचाना है।
















