- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
अग्रवाल विद्या मंदिर में स्वच्छता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक
सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार अग्रवाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार, उप प्राचार्य श्रीमती मनीषा मोदी तथा सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिक निगम की आईईसी टीम ने विद्यार्थियों के बीच आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के माध्यम से स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। प्रस्तुति में टीम के एक सदस्य ने प्लास्टिक दानव का रूप धारण कर यह दर्शाया कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक किस प्रकार मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक है।
इस रोचक नाटक ने विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें स्वच्छता अपनाने तथा प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया।
















