Skip to main content

रतलामजिले में अब तक 237 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज,जनगणना राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य, इसे पूरी गंभीरता से करें : अपर कलेक्टर श्री रावत,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन पर सिगनलिंग कार्य तेज़ी से पूर्णता की ओर,अग्रवाल विद्या मंदिर में स्वच्छता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक,रतलाम मंडल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,रेलवे सामानों के आपूर्तिकर्ताओं एवं विक्रेताओं को मिलेगा एक साझा मंच,स्व. नटवर सिंह देवड़ा की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्तदान,शासकीय आईटीआई रतलाम में 285 सीटें रिक्त,रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन,जनसुनवाई में 137 आवेदनों की सुनवाई की

जनगणना राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य, इसे पूरी गंभीरता से करें : अपर कलेक्टर श्री रावत

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका 2027 के निर्माण के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री बृजेन्द्र कुमार रावत ने निरीक्षण किया।
 |  न्यूज़ डेस्क

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका 2027 के निर्माण के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री बृजेन्द्र कुमार रावत ने निरीक्षण किया। आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, रतलाम में आयोजित प्रशिक्षण में तहसील रावटी, बाजना तथा नगर परिषद नामली एवं धामनोद के लिए नियुक्त क्षेत्र पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला योजना अधिकारी श्री बालकृष्ण पाटीदार भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का संचालन जिला एवं चार्ज स्तरीय प्रशिक्षक श्री रजनीश भार्गव एवं सुश्री ओजस्वी द्वारा किया गया।

अपर कलेक्टर श्री रावत ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसे पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी एवं गुणवत्ता के साथ संपादित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करें तथा मैदानी कार्य के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री बालकृष्ण पाटीदार ने बताया कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का निर्माण 1 से 30 अगस्त 2026 के दौरान किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के प्रत्येक ग्राम एवं प्रत्येक नगरीय क्षेत्र की आवश्यक जानकारी संकलित की जाएगी। इस कार्य के लिए पटवारी एवं ग्राम सचिवों को क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें रतलाम एवं जावरा में छह दिवसीय चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना हस्तपुस्तिका का मैदानी कार्य 1 अगस्त से प्रारंभ होगा।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
इस वर्ष अब तक जिले में औसतन 237 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में रतलाम जिले में 5.13 मि.मी. वास्तविक वर्षा हुई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला जनगणना हस्तपुस्तिका 2027 के निर्माण के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री बृजेन्द्र कुमार रावत ने निरीक्षण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार अग्रवाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित समिति कक्ष में कर्तव्य फाउंडेशन, रतलाम द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुंजीलाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक श्री अमीर यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्तमान एवं संभावित विक्रेताओं को रेलवे द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न सामग्रियों, उनके तकनीकी विनिर्देशों (Specifications), गुणवत्ता संबंधी मानकों, खरीद प्रक्रिया तथा भविष्य की आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजनांतर्गत मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाली कुल 10 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 185 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 21 जुलाई। सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि 4 जुलाई 2026 को जी.आर.पी. स्टाफ को रेलवे की एक बोगी में अज्ञात अवस्था में मिली नवजात बालिका को जिला चिकित्सालय के एस.एन.सी.यू. (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया था। बालिका को अस्थायी रूप से “देवी” नाम दिया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
समाज में सज्जन व्यक्तियों द्वारा किए गए उत्तम प्रयास पूरे समाज को प्रेरित करते हैं। ऐसे कार्य अन्य लोगों को भी भलाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयंत सुभेदार एवं डॉ. पूर्णिमा सुभेदार ने "एक पंगत – एक संगत" का आयोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जो अनुकरणीय है। .

रतलामजिले में अब तक 237 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज,जनगणना राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य, इसे पूरी गंभीरता से करें : अपर कलेक्टर श्री रावत,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन पर सिगनलिंग कार्य तेज़ी से पूर्णता की ओर,अग्रवाल विद्या मंदिर में स्वच्छता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक,रतलाम मंडल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,रेलवे सामानों के आपूर्तिकर्ताओं एवं विक्रेताओं को मिलेगा एक साझा मंच,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"