Skip to main content

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर अर्पित की गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि,कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात,नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान’ के तहत दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,अनुष्ठान आराधिका महासती श्री कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा-4 का इंदौर मे हुआ भव्य चातुर्मास प्रवेश,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिला कार्यालय पर की श्रद्धांजलि अर्पित,नामली रेलवे स्‍टेशन पर गाड़ी संख्‍या 09002 भिवानी-मुम्‍बई सेंट्रल स्‍पेशल में यात्रियों को दाल-चावल, खिचड़ी, पोहे, केले, बिस्‍किट , पानी आदि का वितरण किया गया।,मुंबई मंडल के भिलाड – बोरीवली खंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ हैरतलाम मंडल अपडेट,रतलामजिले में अब तक 237 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज,जनगणना राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य, इसे पूरी गंभीरता से करें : अपर कलेक्टर श्री रावत,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन पर सिगनलिंग कार्य तेज़ी से पूर्णता की ओर

अनुष्ठान आराधिका महासती श्री कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा-4 का इंदौर मे हुआ भव्य चातुर्मास प्रवेश

श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ ट्रस्ट, महावीर भवन इंदौर के तत्वावधान में नरसिंह वाटिका में आयोजित होने वाले चातुर्मास हेतु अनुष्ठान आराधिका महासती श्री कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा-4 का चातुर्मास मंगल प्रवेश बुधवार को अत्यंत भव्य, ऐतिहासिक वातावरण में सम्पन्न हुआ
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम 23 जुलाई। श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ ट्रस्ट, महावीर भवन इंदौर के तत्वावधान में नरसिंह वाटिका में आयोजित होने वाले चातुर्मास हेतु अनुष्ठान आराधिका महासती श्री कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा-4 का चातुर्मास मंगल प्रवेश बुधवार को अत्यंत भव्य, ऐतिहासिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। मंगल प्रवेश यात्रा का शुभारंभ प्रातः महावीर भवन, इमली बाजार से हुआ। यात्रा राजवाड़ा, खजूरी बाजार एवं बड़ा गणपति मार्ग से होती हुई नरसिंह मनोहारी सजावट से सुसज्जित किया गया था। केबिनेट मंत्री एवं गुरु भक्त कैलाश विजयवर्गीय एवं समाज के प्रमुखजनों व नगर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी विराट उपस्थिति मे मंगल प्रवेश की अगवानी करी। प्रवेश के दौरान विभिन्न महिला मंडलों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से आयोजन की शोभा बढ़ाई। वहीं, इंदौर सहित विभिन्न नगरों से बड़ी संख्या में पधारे गुरुभक्तों की उपस्थिति ने इस मंगल प्रवेश को अविस्मरणीय बना दिया। भगवान महावीर के गगनभेदी जयघोष एवं "केसरिया... केसरिया..." की भक्तिमय धुनों के बीच संपूर्ण वातावरण धर्ममय एवं भक्तिरस से ओतप्रोत रहा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंगल प्रवेश यात्रा के संयोजक रितेश कटकानी, श्री वर्धमान स्थानकवासी युवक संघ के अध्यक्ष स्वप्निल संचेती एवं उनकी समर्पित टीम की विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर रतलाम से भी बड़ी संख्या मे समाज के श्रद्धालु जन गुरुभक्त अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के प्रवक्ता जयंतीलाल डांगी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया, महामंत्री वीरेंद्र कटारिया के नेतृत्व मे प्रातः रतलाम से 3 बस एवं 9 कारो से कुल 190 समाज जनो के साथ मंगल प्रवेश मे सहभागिता कर पूज्य महासतिया जी की अगवानी की । इस अवसर पर रतलाम श्रीसंघ से जयंतीलाल डांगी ने पूज्य महासतिया जी के समक्ष आगामी वर्षो मे रतलाम चातुर्मास की विनती की । इस अवसर पर श्रीसंघ के विजय कटारिया, भंवरलाल बाफना,पी. के. जैन फ़क़ीरचंद सोनी, अरिहंत बोराणा, प्रितेश कटारिया, प्रकाश मेहता, विपिन श्रीमाल, पंकज पटवा, हितेश बाफना, संजय खेमसरा , पारस मेहता, मनीष भटवेरा, पंकज जैन, शुभम भंडारी, अभय गाँधी, सुनील पटवा सहित समाज जन आदि उपस्थित थे।

ख़बरें अभी अभी

रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता युवा मोर्चा, रतलाम द्वारा देश के महान क्रांतिकारी अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आज़ाद जी की 120वीं जयंती के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में “आज़ाद प्रेरणा पर्व”*का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अमर शहीद के आदर्शों और उनके बलिदान से अवगत कराना था। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 23 जुलाई। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं को सुना। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खेल एवं युवा कल्याण विभाग व पुलिस विभाग रतलाम द्वारा युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय खेल परिसर में एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ ट्रस्ट, महावीर भवन इंदौर के तत्वावधान में नरसिंह वाटिका में आयोजित होने वाले चातुर्मास हेतु अनुष्ठान आराधिका महासती श्री कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा-4 का चातुर्मास मंगल प्रवेश बुधवार को अत्यंत भव्य, ऐतिहासिक वातावरण में सम्पन्न हुआ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम , 23 जुलाई । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय संजय यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिला कार्यालय पर की श्रद्धांजलि अर्पित की .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुंबई मंडल के भिलाड – बोरीवली खंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्‍त एवं मार्ग परिवर्तित किया गया है : .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
इस वर्ष अब तक जिले में औसतन 237 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में रतलाम जिले में 5.13 मि.मी. वास्तविक वर्षा हुई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला जनगणना हस्तपुस्तिका 2027 के निर्माण के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री बृजेन्द्र कुमार रावत ने निरीक्षण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार अग्रवाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित समिति कक्ष में कर्तव्य फाउंडेशन, रतलाम द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुंजीलाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। .

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर अर्पित की गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि,कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात,नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान’ के तहत दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,अनुष्ठान आराधिका महासती श्री कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा-4 का इंदौर मे हुआ भव्य चातुर्मास प्रवेश,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिला कार्यालय पर की श्रद्धांजलि अर्पित,नामली रेलवे स्‍टेशन पर गाड़ी संख्‍या 09002 भिवानी-मुम्‍बई सेंट्रल स्‍पेशल में यात्रियों को दाल-चावल, खिचड़ी, पोहे, केले, बिस्‍किट , पानी आदि का वितरण किया गया।,मुंबई मंडल के भिलाड – बोरीवली खंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ हैरतलाम मंडल अपडेट,रतलामजिले में अब तक 237 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज,जनगणना राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य, इसे पूरी गंभीरता से करें : अपर कलेक्टर श्री रावत,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन पर सिगनलिंग कार्य तेज़ी से पूर्णता की ओर