- |
- रतलाम शहर |
- रतलाम ज़िला |
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर अर्पित की गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रतलाम, 23 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा, रतलाम द्वारा देश के महान क्रांतिकारी अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आज़ाद जी की 120वीं जयंती के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में “आज़ाद प्रेरणा पर्व”*का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अमर शहीद के आदर्शों और उनके बलिदान से अवगत कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और चंद्रशेखर आज़ाद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं महापौर प्रहलाद पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने की। इस दौरान नवनियुक्त जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रभारी कृष्ण डिंडोर सह-प्रभारी सत्यजीत सिंह राजावत विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम के अंत में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की अखंडता व संप्रभुता के लिए अपनासर्वस्व समर्पित करने का संकल्प लिया।















