Skip to main content

नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण किया,पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर जी के प्रत्यक्ष दर्शियों का "जैन दिवाकर रत्न सम्मान" से बहुमान,काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, रतलाम को अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट जनजागरण और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।,कलेक्टर कार्यालय में हुआ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन,स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारियों पर कलेक्टर के निर्देश,मित्रता दिवस पर अनुभूति संस्था की काव्य गोष्ठी सम्पन्न,महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री रामाश्रय पाण्डेय ने किया उज्जैन सिंहस्थ परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का गहन निरीक्षण,कर्तव्यपरायणता और अनुशासनप्रियता की मिसाल हैं डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता : प्रदीप उपाध्याय,रतलाम डे केयर सेंटर को सराहा~ गोविंद काकानी संकल्प से समाधान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ राजेंद्र शुक्ल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ,नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने व मंच पर प्रस्तुति देने के उद्देश्य से“कहना है” द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा महोत्सव “कलाकार्ज़ 3.0 – ए टैलेंट फेस्ट” का आयोजन

नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने व मंच पर प्रस्तुति देने के उद्देश्य से“कहना है” द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा महोत्सव “कलाकार्ज़ 3.0 – ए टैलेंट फेस्ट” का आयोजन

नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने व मंच पर प्रस्तुति देने के उद्देश्य से“कहना है” द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा महोत्सव “कलाकार्ज़ 3.0 – ए टैलेंट फेस्ट” का आयोजन
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने व मंच पर प्रस्तुति देने के उद्देश्य से“कहना है” द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा महोत्सव “कलाकार्ज़ 3.0 – ए टैलेंट फेस्ट” का आयोजन हीरा पैलेस सैलाना रोड में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण मे आयोजित किया गया प्रतियोगिता में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने गायन, चित्रकला, शास्त्रीय एवं अर्द्धशास्त्रीय नृत्य तथा बॉलीवुड एवं वेस्टर्न नृत्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन असीम पंडया ने बताया कि रोटरी क्लब रतलाम प्राइम अध्यक्ष गौरव ऐरन, हरश

जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से आए 160 से अधिक प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने विजेता बनकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परचम लहराया। कार्यक्रम का आयोजन “कहना है” की डायरेक्टर हर्षिका पंड्या के मार्गदर्शन में तथा संस्था के संस्थापक एवं मुख्य आयोजक असीम पंड्या के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस 1 अगस्त को गायन प्रतियोगिता एवं शास्त्रीय एवं अर्द्धशास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। गायन प्रतियोगिता का निर्णायक दायित्व करिश्मा जैन ने निभाया, जबकि शास्त्रीय एवं अर्द्धशास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का मूल्यांकन सुरभि जैन द्वारा किया गया। गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम आद्या तिवारी, द्वितीय तानी जैन एवं तृतीय अनुरूद्र बघेल जबकि सीनियर वर्ग में प्रथम राधिका व्यास, द्वितीय आयुषि सरवड एवं तृतीय ऋषभ राव रहे। वहीं शास्त्रीय एवं अर्द्धशास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के एकल जूनियर वर्ग में प्रथम असमी धुलेकर द्वितीय नायशा भानावत, तृतीय शेफाली गुर्जर, वहीं एकल सीनियर वर्ग में प्रथम पूर्णिमा कोचरा, द्वितीय देविका सोलंकी, तृतीय बीन्नी शर्मा तथा समूह वर्ग (ग्रुप डांस) में प्रथम मिष्ठी परिहार, समृद्धि टांक , द्वितीय आराध्या सोलंकी, उन्नति भट्ट, संस्कृति त्रिवेदी एवं तृतीय श्रुति मेहता समृद्धि टांक, मिष्ठी परिहार रहे।

द्वितीय दिवस 2 अगस्त को चित्रकला प्रतियोगिता एवं बॉलीवुड एवं वेस्टर्न नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता का मूल्यांकन खुशबू अग्रवाल ने किया, जबकि बॉलीवुड एवं वेस्टर्न नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक चंद्रभान वाघेला और तुषार गोस्वामी रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम दिवा शर्मा, द्वितीय आर्वी यादव, तृतीय शैलजा राव जबकि सीनियर वर्ग में प्रथम मिष्टी नलवाया, द्वितीय माही शर्मा एवं तृतीय त्रिशा रावत रहे। बॉलीवुड एवं वेस्टर्न नृत्य प्रतियोगिता के एकल जूनियर वर्ग में प्रथम कोयना सेन, द्वितीय अंशु जैन, तृतीय नव्या सतवानी वहीं एकल सीनियर वर्ग में प्रथम टाइगर वर्मा (माधव), द्वितीय विनय पचलानिया, तृतीय महक जैन तथा समूह वर्ग में प्रथम डॉलि व ख़ुशी द्वितीय अनाया व गौरवी एवं तृतीय नन्हें कलाकार (सभी अधिकतम 5 वर्ष )वंश, प्रभिर गुप्ता, काव्या पटेल, प्राश्वि स्वामि, और विनायक रहे।

इस अवसर पर रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के अध्यक्ष रो. गौरव ऐरन एवं सचिव रो. विकास छाजेड़ व नितिका ऐरन ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही आयुषी माहेश्वरी, श्वेता जैन एवं अमय भार्गव की ओर से विजेताओं को विशेष उपहार भेंट किए गए। आयोजक असीम पंड्या ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास का विकास करना तथा कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
इस मौके पर कहना है टीम के सदस्यों का सम्मान श्रीमति सीमा पंड्या एवं सतीश पंड्या द्वारा किया गया। सदस्यों में शामिल अंजनी कुमार पांडे, शाश्वत तोमर, विशाल रेकवार, मोंटी पर्कश्निश्ट, अरिका पंड्या, सुमित शर्मा, ऋषभ सिंह,पलाश कलंकी, नितिन राव, भावेश राजपूत, शुभम खिची, सहित प्रतियोगिता में शहर के अनेक शिक्षक, शिक्षाविद, अभिभावक एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन विशाल रेकवार एवं मोंटी ने किया। अंत में “कहना है” टीम के अंजनी कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने मंगलवार को रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर जिला एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापुरुषों का जीवन स्वयं एक प्रकाश पुंज होता है, जो पीढ़ियों को सत्य, अहिंसा और सदाचार के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। लोकनायक संत, जगत वल्लभ, संघ एकता के अग्रदूत एवं प्रसिद्ध वक्ता पंडित रत्न जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज का दिव्य व्यक्तित्व और कालजयी कृतित्व युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा। उक्त विचार अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया ने नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। अवसर था रतलाम के उन वरिष्ठ श्रावकों .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। 16वें भारतीय अंगदान दिवस (3 अगस्त) के अवसर पर महात्मा गांधी शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, रतलाम को अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट जनजागरण और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माह के प्रथम कार्य दिवस पर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आगामी 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने दिए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने सोमवार को उज्जैन एवं उसके आसपास स्थित रेलवे स्टेशनों पर सिंहस्थ-2028 से संबंधित विभिन्न विकास एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीर्घ एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण करने पर वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह स्थानीय सैलाना रोड स्थित अमृत गार्डन में गरिमामय एवं उत्सवी वातावरण में आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने व मंच पर प्रस्तुति देने के उद्देश्य से“कहना है” द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा महोत्सव “कलाकार्ज़ 3.0 – ए टैलेंट फेस्ट” का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा शासकीय पी. एम. श्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, रतलाम में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का सफल आयोजन किया गया। .

नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण किया,पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर जी के प्रत्यक्ष दर्शियों का "जैन दिवाकर रत्न सम्मान" से बहुमान,काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, रतलाम को अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट जनजागरण और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।,कलेक्टर कार्यालय में हुआ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन,स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारियों पर कलेक्टर के निर्देश,मित्रता दिवस पर अनुभूति संस्था की काव्य गोष्ठी सम्पन्न,महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री रामाश्रय पाण्डेय ने किया उज्जैन सिंहस्थ परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का गहन निरीक्षण,कर्तव्यपरायणता और अनुशासनप्रियता की मिसाल हैं डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता : प्रदीप उपाध्याय,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित