- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
मित्रता दिवस पर अनुभूति संस्था की काव्य गोष्ठी सम्पन्न
नगर की साहित्यिक संस्था अनुभूति ने मित्रता दिवस के अवसर पर काव्य गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धीक रतलामी ने की। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले 50 वर्षों से साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट आयोजन करती आ रही है और यही उसकी पहचान है।
काव्य गोष्ठी में प्रणयेश जैन, दिनेश कुमार जैन, हरिशंकर भटनागर, अब्दुल सलाम खोकर, डॉ. मोहन परमार, शिवराज जोशी, रामचन्द्र फुहार, दिलीप कुमार जोशी, सुरेश माथुर, मोडीराम सोलंकी, निसार पठान रम्भापुरी, श्यामसुंदर भाटी, प्रकाश हेमावत, जवेरीलाल गोयल, जगदीश सोनी आदि कवियों ने मित्रता दिवस, श्रावण माह और समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. मोहन परमार और संरक्षक दिनेश कुमार जैन ने घोषणा की कि आगामी अष्टम पावस काव्य समारोह 6 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन कैलाश वशिष्ठ ने किया और आभार मुकेश सोनी ने व्यक्त किया।

















