Skip to main content

नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण किया,पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर जी के प्रत्यक्ष दर्शियों का "जैन दिवाकर रत्न सम्मान" से बहुमान,काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, रतलाम को अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट जनजागरण और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।,कलेक्टर कार्यालय में हुआ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन,स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारियों पर कलेक्टर के निर्देश,मित्रता दिवस पर अनुभूति संस्था की काव्य गोष्ठी सम्पन्न,महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री रामाश्रय पाण्डेय ने किया उज्जैन सिंहस्थ परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का गहन निरीक्षण,कर्तव्यपरायणता और अनुशासनप्रियता की मिसाल हैं डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता : प्रदीप उपाध्याय,रतलाम डे केयर सेंटर को सराहा~ गोविंद काकानी संकल्प से समाधान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ राजेंद्र शुक्ल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ,नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने व मंच पर प्रस्तुति देने के उद्देश्य से“कहना है” द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा महोत्सव “कलाकार्ज़ 3.0 – ए टैलेंट फेस्ट” का आयोजन

कर्तव्यपरायणता और अनुशासनप्रियता की मिसाल हैं डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता : प्रदीप उपाध्याय

दीर्घ एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण करने पर वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह स्थानीय सैलाना रोड स्थित अमृत गार्डन में गरिमामय एवं उत्सवी वातावरण में आयोजित किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम : दीर्घ एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण करने पर वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह स्थानीय सैलाना रोड स्थित अमृत गार्डन में गरिमामय एवं उत्सवी वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण नरसिंहलाल गुप्ता, डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता, नूतन मजावदिया, आयुष गुप्ता, पलाशा गुप्ता एवं संबोधी गुप्ता ने किया । युक्ति फरक्या ने सरस्वती वंदना तथा संबोधी गुप्ता ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की भावपूर्ण शुरुआत दी। जांगडा
पोरवाल समाज ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने स्वागत उद्बोधन में डॉ. गुप्ता के उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामना की। बड़नगर से आये दिनेश पोरवाल ने उनके व्यवहार-कौशल, सहज व्यक्तित्व तथा सभी के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करने की अद्भुत क्षमता की प्रशंसा की।
वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश व्यास ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ज्ञानदान को श्रेष्ठ दान माना गया है। शिक्षण विज्ञान के साथ साथ एक सृजनात्मक कला भी है। डॉ. गुप्ता उन विरले शिक्षकों में हैं जिन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ अपने आचरण, व्यवहार और कार्यशैली से जीवन जीने की कला भी सिखाई है।
पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुलोचना शर्मा ने डॉ. गुप्ता के समर्पित एवं आदर्श शिक्षकीय जीवन की सराहना की।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता ऐसे शिक्षक हैं जिन पर पूरा शिक्षक समाज गर्व कर सकता है। उन्होंने अपने संपूर्ण सेवाकाल में कर्तव्यपरायणता, अनुशासनप्रियता और निष्ठा की ऐसी मिसाल प्रस्तुत की है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार राकेश पोरवाल ने कहा कि डॉ. गुप्ता का संपूर्ण जीवन एक चलती-फिरती पाठशाला है, जहाँ अनुशासन, सरलता और मानवीय संवेदनाओं का मधुर समन्वय निरंतर दिखाई देता है। डॉ दिव्या पोरवाल ने भी डॉक्टर गुप्ता जी के कार्य शैली एवं अनुशासन के कर्तव्य पथ पर रहकर कार्य किया इस पर समस्त शिक्षण कार्य कर रहे हैं शिक्षकों को पालन करने के लिए आग्रह कियाl
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उदय यार्दे पूर्व महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, प्रदीप उपाध्याय है उमेश मजावदिया, विकास मजावदिया, संजय मजावदिया ने शॉल-श्रीफल भेंट कर डॉ. गुप्ता का सम्मान किया। डॉ. गुप्ता की जीवनसंगिनी श्रीमती नूतन मजावदिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस स्नेह और सम्मान को परिवार के लिए अविस्मरणीय बताया। पलाशा गुप्ता ने डॉ. गुप्ता के सरल, विनम्र एवं विद्वतापूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजया कुशवाह ने किया तथा अंत में आयुष गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में प्रकाश सेठिया,वंदना पोरवाल, आरएन केरावत, आशीष दशोत्तर,कमलेश पापरीवाल, प्रतीक मजावदिया,रक्षा के कुमार,संजय जैन, धर्मेंद्र मंडवारिया शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, विधि, पत्रकारिता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे और सभी ने डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के स्वस्थ, सक्रिय एवं यशस्वी उत्तरजीवन की मंगलकामना की।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने मंगलवार को रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर जिला एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापुरुषों का जीवन स्वयं एक प्रकाश पुंज होता है, जो पीढ़ियों को सत्य, अहिंसा और सदाचार के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। लोकनायक संत, जगत वल्लभ, संघ एकता के अग्रदूत एवं प्रसिद्ध वक्ता पंडित रत्न जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज का दिव्य व्यक्तित्व और कालजयी कृतित्व युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा। उक्त विचार अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया ने नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। अवसर था रतलाम के उन वरिष्ठ श्रावकों .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। 16वें भारतीय अंगदान दिवस (3 अगस्त) के अवसर पर महात्मा गांधी शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, रतलाम को अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट जनजागरण और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माह के प्रथम कार्य दिवस पर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आगामी 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने दिए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने सोमवार को उज्जैन एवं उसके आसपास स्थित रेलवे स्टेशनों पर सिंहस्थ-2028 से संबंधित विभिन्न विकास एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीर्घ एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण करने पर वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह स्थानीय सैलाना रोड स्थित अमृत गार्डन में गरिमामय एवं उत्सवी वातावरण में आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने व मंच पर प्रस्तुति देने के उद्देश्य से“कहना है” द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा महोत्सव “कलाकार्ज़ 3.0 – ए टैलेंट फेस्ट” का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा शासकीय पी. एम. श्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, रतलाम में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का सफल आयोजन किया गया। .

नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण किया,पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर जी के प्रत्यक्ष दर्शियों का "जैन दिवाकर रत्न सम्मान" से बहुमान,काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, रतलाम को अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट जनजागरण और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।,कलेक्टर कार्यालय में हुआ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन,स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारियों पर कलेक्टर के निर्देश,मित्रता दिवस पर अनुभूति संस्था की काव्य गोष्ठी सम्पन्न,महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री रामाश्रय पाण्डेय ने किया उज्जैन सिंहस्थ परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का गहन निरीक्षण,कर्तव्यपरायणता और अनुशासनप्रियता की मिसाल हैं डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता : प्रदीप उपाध्याय,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित