Skip to main content

रतलाम में विद्युत एवं यांत्रिकी समिति की बैठक संपन्न: त्यौहारों पर चौराहों को जगमगाने और स्ट्रीट लाईट में टाइमर लगाने का निर्णय,मंत्री श्री नागर सिंह चौहान मौजीशंकर महादेव की शाही सवारी में हुए शामिल,श्री नित्यानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास की वार्षिक परीक्षा 2026 में विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों व श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया,लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित,पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन,श्रद्धा और विश्वास से ही उजागर होता है अंतर्मन का सत्य,गीता मंदिर में 99वां एकादशी संकीर्तन भक्तिमय वातावरण में संपन्न,वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर,पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम 12 अगस्त को,जनवादी लेखक संघ के आयोजन में दो पुस्तकों का विमोचन

जनवादी लेखक संघ के आयोजन में दो पुस्तकों का विमोचन

रतलाम । संघर्षों के बीच सृजन करना मनुष्य की पहचान है। हर रचनाकार के समक्ष हर समय संघर्ष की परिस्थितियों बनी रही। वैज्ञानिक आधार पर समझें तो प्रत्येक पार्टिकल का एंटीपार्टिकल मौजूद रहता है ।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम । संघर्षों के बीच सृजन करना मनुष्य की पहचान है। हर रचनाकार के समक्ष हर समय संघर्ष की परिस्थितियों बनी रही। वैज्ञानिक आधार पर समझें तो प्रत्येक पार्टिकल का एंटीपार्टिकल मौजूद रहता है । समाज में भी अच्छाईयां और बुराइयां सब रहेगी । इनके बीच संघर्ष हमेशा चलता रहेगा । एक रचनाकार का यह दायित्व है कि वह अपने सृजन के माध्यम से समाज को अच्छाइयों की तरफ अग्रसर करे और मनुष्य की उम्मीदों को ख़त्म न होने दे ।
उक्त विचार पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षाविद डॉ. धर्मराज वाघेला ने जनवादी लेखक संघ द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में व्यक्त किए । उन्होंने वरिष्ठ रचनाकार प्रो. रतन चौहान की पुस्तक ' रात अंधेरी है ' और आशीष दशोत्तर के कविता संग्रह ' अकेले नहीं होता सब कुछ' का विमोचन करते हुए कहा कि रतलाम में सृजन का एक सकारात्मक वातावरण बना हुआ है । यह वातावरण इस बात को रेखांकित करता है कि यहां के रचनाकार समय के साथ चलते हुए मनुष्यता के पक्ष में खड़े हैं । अपनी रचनाओं के ज़रिए नई पीढ़ी को प्रेरित भी कर रहे हैं ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कवि श्याम माहेश्वरी, पर्यावरणविद डॉ. खुशाल सिंह पुरोहित एवं डॉ. स्वर्णलता ठन्ना ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। प्रो. रतन चौहान ने कहा कि जीवन में जो कुछ भी रचा गया है उसका दस्तावेजीकरण होना ज़रूरी है ताकि आने वाली पीढ़ी को यह ज्ञात हो सके कि उनके पूर्व के समय में क्या कुछ रचा गया है । यह हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी भी है कि हम अगली पीढ़ी को वह सब सौंपें जो कुछ हमने अपनी कोशिशों से अर्जित किया है। युवा रचनाकार आशीष दशोत्तर ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी रचनाकार को उसका परिवेश निर्मित करता है । जब तक साहित्यिक वातावरण, साहित्यिक रचनाधर्मियों का सकारात्मक सहयोग नहीं मिलता है, तब तक कोई भी रचनाकार अपनी अभिव्यक्ति नहीं कर पाता है । यह रतलाम की प्रकृति है कि वह हर रचनाकार को एक वातावरण उपलब्ध कराता है।
वरिष्ठ रंगकर्मी कैलाश व्यास ने कहा कि सृजन की सीमाएं नहीं होती । उम्र का कोई बंधन नहीं होता। सृजनशील व्यक्ति सदैव समाज को अपनी नई कृतियां प्रदान करता है । इसी से किसी शहर की पहचान होती है। जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष यूसुफ़ जावेदी ने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में रचनाशीलता को कायम रखना बहुत ज़रूरी है । हमारे साथियों की सृजनशीलता इस बात को साबित करती है कि अच्छाइयां कभी ख़त्म नहीं होती और अच्छाइयों को सदैव पसंद किया जाता है । इस अवसर पर विनोद झालानी , रणजीत सिंह राठौर, सिद्धीक़ रतलामी, पूजा चोपड़ा ने भी विचार व्यक्त किए।

दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

समारोह में अतिथियों ने दो पुस्तकों का विमोचन किया। प्रो. रतन चौहान की नवीनतम पुस्तक 'रात अंधेरी है' और आशीष दशोत्तर के कविता संग्रह 'अकेले नहीं होता कुछ भी ' का विमोचन किया गया । दोनों रचनाकारों का शाल, पुष्पगुच्छ से सम्मान भी किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

आयोजन में डॉ. एन. के . शाह , ओम प्रकाश मिश्रा, प्रणयेश जैन, दिनेश शर्मा,इंदु सिन्हा , पुष्पलता शर्मा , आशा श्रीवास्तव , नीता गुप्ता, पूजा चोपड़ा, सरिता दशोत्तर , गीता राठौर , छवि नीलिमा सिंह , कला डामोर , रचना चंद्रावत, दिलीप जोशी, कैलाश वशिष्ठ, कीर्ति शर्मा , पद्माकर पागे , अनीस ख़ान , प्रदीप जैन , नरेंद्र सिंह पंवार , जवेरीलाल गोयल , प्रकाश हेमावत , सुभाष यादव, श्याम सुंदर भाटी , जितेंद्र सिंह पथिक, हीरालाल खराड़ी , नरेन्द्र सिंह डोडिया, जितेन्द्र अग्रवाल, एस.एन. सोढ़ा, एस.के.मिश्रा सहित सुधिजन मौजूद थे। संचालन यूसुफ़ जावेदी ने किया और आभार रणजीत सिंह राठौर ने व्यक्त किया।

तरही मुशायरा आयोजन 19 अगस्त को

जनवादी लेखक संघ उर्दू विंग के प्रदेश संयोजक सिद्धीक़ रतलामी में बताया कि 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे शहीद भगत सिंह पुस्तकालय शहर सराय रतलाम पर तरही मुशायरे का आयोजन किया जाएगा । इसमें रतलाम और आसपास के कवि, शायर दिए गए मिसरे ' फूलों की रहगुज़र पे चलो देखभाल के ' पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे । उन्होंने सुधिजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार विद्युत एवं यांत्रिकी सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति प्रभारी अक्षय संघवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन ने सोमवार को भगवान मौजीशंकर महादेव की पारंपरिक शाही सवारी में शामिल होकर श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जीवन में लक्ष्य हमेशा ऊंचा ही रखना चाहिए कभी हमें छोटा नहीं सोचना चाहिए पाने के लिए पूरा आसमान खुला पड़ा है बच्चों को जितनी ऊंची उड़ान भर सकते हो भरना चाहिए व अपनी सोच सदैव सकारात्मक व ऊँची रखना चाहिए यह बात जिला पंचायत कार्यालय में शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों व शिक्षकों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूश्री वैशाली जैन ने कही उन्होंने कहा कि कोई भी लड़की पढ़ाई में कभी पीछे ना रहे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह सोमवार को अंतिम संस्कार के साथ पंचतत्व में विलीन हो गई। अंतिम यात्रा उनके निवास पैलेस रोड़ से निकलकर त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची। जोशी के ज्येष्ठ पुत्र अभिजीत जोशी और ने मुखाग्नि दी। श्री जोशी की अंतिम यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिक, पत्रकार, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और उनके शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत रविवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को 99वां एकादशी संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब, नागरिक बैक व जिला सहकारी संघ पुर्व अध्यक्ष रेडक्रास के वरिष्ठ संचालक, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ नेता श्री शरद जोशी का रविवार 9 अगस्त क़ो 78 वर्ष की आयु में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निवास पैलेस रोड से सोमवार 10 अगस्त क़ो प्रातः 10: 30 बजे निकलेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर के द्वारा जिला प्रशासन रतलाम के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आईटीआई रतलाम के सभागृह में 12 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । संघर्षों के बीच सृजन करना मनुष्य की पहचान है। हर रचनाकार के समक्ष हर समय संघर्ष की परिस्थितियों बनी रही। वैज्ञानिक आधार पर समझें तो प्रत्येक पार्टिकल का एंटीपार्टिकल मौजूद रहता है । .