- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम में विद्युत एवं यांत्रिकी समिति की बैठक संपन्न: त्यौहारों पर चौराहों को जगमगाने और स्ट्रीट लाईट में टाइमर लगाने का निर्णय
महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार विद्युत एवं यांत्रिकी सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति प्रभारी अक्षय संघवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में शहर की प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कई प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक अनुशंसाएं की गईं।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी त्यौहारों के अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहों पर आकर्षक विद्युत सज्जा (रोशनी) की जाएगी। इसके साथ ही नगर में निर्बाध प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के लिए मध्य प्रदेश विद्युत मंडल (MPEB) के समन्वय को आवश्यक माना गया। इस हेतु नगर निगम द्वारा कलेक्टर महोदय एवं MPEB अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक सहयोग की मांग की जाएगी।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

















