सिविल हॉस्पिटल जावरा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का हुआ सफल ऑपरेशन
जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार निरन्तर हो रहा है। विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय लंबे समय से जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के प्रति निरंतर प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में सिविल हॉस्पिटल जावरा में बुजुर्ग महिला का कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन हुआ।
प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ पांडेय के सतत प्रयासों से सिविल हॉस्पिटल जावरा में कूल्हे की हड्डी टूटने पर 70 साल की बुजुर्ग महिला प्रेमकुंवर पति नाहर सिंह सुजापुर का कूल्हे का ऑपरेशन कर रॉड एवं प्लेट डालकर फिक्स किया। प्रेम कुंवर बाई घर में फिसल गई थी, जिसके कारण कूल्हे की हड्डी टूट गई थी, प्रेमकुंवर बाई के कूल्हे का सफल ऑपरेशन आर्थोपेडिक सर्जन ने किया।
प्रेमकुंवर बाई का आयुष्मान कार्ड होने से सारी सुविधाएं निशुल्क सिविल हॉस्पिटल द्वारा प्रदान की गई। ऑपरेशन के बाद प्रेमकुंवर बाई ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय को धन्यवाद प्रेषित किया।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

















