Skip to main content

सिविल हॉस्पिटल जावरा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का हुआ सफल ऑपरेशन,होम गार्ड विभाग का आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न,राग-द्वेष के बीच वैराग्य का मार्ग ही मुक्ति का मार्ग : महामंडलेश्वर विशोकानंद जी भारती महाराज,मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच से उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम को मिली कृषि संकाय की सौगात,म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता,रतलाम मंडल ने रेलवे सुरक्षा की दिशा में बढ़ाया एक और महत्वपूर्ण कदम,म.प्र. जन अभियान परिषद के द्वारा जिला स्तरीय स्वैच्छिकता पर्व कार्यक्रम आयोजित,विद्यालय में 94 विद्यार्थियों का हुआ नि:शुल्क मुख एवं दंत स्वास्थ्य परीक्षण,मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री कटेसरिया ने ग्राम किशनगढ़, आलोट तहसील एवं जनपद पंचायत का किया निरीक्षण,निष्ठा कावड़ यात्रा का पावर हाउस रोड पर राजपूत नवयुवक मंडल न्यास,हुआ भव्य स्वागत

विद्यालय में 94 विद्यार्थियों का हुआ नि:शुल्क मुख एवं दंत स्वास्थ्य परीक्षण

रतलाम। जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, रतलाम द्वारा संचालित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर प्रकोष्ठ (आरोग्य प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में एकीकृत शासकीय नव उन्नत माध्यमिक विद्यालय, रतलाम में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 08 अगस्त 2026, शनिवार को किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, रतलाम द्वारा संचालित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर प्रकोष्ठ (आरोग्य प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में एकीकृत शासकीय नव उन्नत माध्यमिक विद्यालय, रतलाम में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 08 अगस्त 2026, शनिवार को किया गया।
शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. कामिनी वर्मा एवं सहयोगी भावना पांचाल द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के मुख एवं दांतों का परीक्षण किया गया तथा उन्हें मुख एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को नियमित रूप से दांतों की सफाई, उचित खान-पान तथा मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख एवं दंत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी श्री श्याम विंचुरकर, संस्था संरक्षक पं. राजेन्द्र कुमार जोशी एवं श्री उमेश माहेश्वरी, संस्था संस्थापक डॉ. श्वेता विंचुरकर तथा संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक मलका खान, माध्यमिक शिक्षक प्रीति गोठवाल (पी.एल.वी.), पूनम मईड़ा, प्राथमिक शिक्षक वार्तिका शर्मा, तसलीम शेख सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
शिविर में कुल 94 विद्यार्थियों का मुख एवं दंत स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी एवं पैरा लीगल वालेंटियर पं. विजय हेमकांत शर्मा ने चिकित्सक, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
“परहित सरिस धर्म नहिं भाई” के सेवा भाव के साथ जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार निरन्तर हो रहा है। विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय लंबे समय से जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के प्रति निरंतर प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में सिविल हॉस्पिटल जावरा में बुजुर्ग महिला का कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में आज एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड विभाग द्वारा होमगार्ड लाईन जिला रतलाम में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय तथा सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा एवं प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि तथा रतलाम को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के संकल्प का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला रतलाम द्वारा कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड रतलाम पर किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रतलाम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
समाजसेवियों, सीएमसीएलडीपी मेंटर्स व छात्रों व नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों का हुआ सम्मान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, रतलाम द्वारा संचालित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर प्रकोष्ठ (आरोग्य प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में एकीकृत शासकीय नव उन्नत माध्यमिक विद्यालय, रतलाम में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 08 अगस्त 2026, शनिवार को किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने ग्राम किशनगढ़ भ्रमण के दौरान आलोट तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम से श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन तक निकाली जा रही निष्ठा कावड़ यात्रा का पावर हाउस रोड पर श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास, महिला मंडल, रतलाम एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मनीषा विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वर्तमान निगम परिषद का चार वर्ष का कार्यकाल 7 अगस्त को पूर्ण होने पर महापौर प्रहलाद पटेल, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, नव नियुक्त एल्डरमेन नारायण सांकला, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी आदि को पुष्पमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित की। .